411 REFERENCE · Wikipedia
खारी झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|500px|इटली की यूरोपीय खगोलयात्री सामन्था क्रिस्टोफोरेटी ने शिराज़, ईरान के पास २२ मई २०१५ को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो ख़ारी झीलों की तस्वीरें लीं, पहली बख्तेगन झील और दूसरी महर्लू झील।
एक ख़ारी झील या लवणीय झील चारों तरफ़ से जमीन से घिरा हुआ वो जलाशय होता है जिसके पानी में नमक/लवण या नमकीन पदार्थों की मात्रा (सान्द्रणता) ज्यादा होती है। इसके १ लीटर पानी में कम से कम तीन ग्राम नमक तक की मात्रा पाई जाती है।www.britannica.com/science/saline-lake saline-lake लवणीय झील १८-०१-२०१६ ब्रिटानिका कुछ जगहों पर तो पानी में घुलनशील लवण की मात्रा समुद्री जल से भी ज्यादा पाई गयी है। ऐसी झीलों को हाइपरसैलाइन लेक या अति-खारी झील कहते हैं। एक क्षारीय खारी झील जिसमें कार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होती है को सोडा झील भी कहा जाता है।
विशेषताएँ
लवणीय झीलें तब बनती हैं जब झील में गिरने वाला जल अपने साथ नमक व खनिज पदार्थ ले आता रहता है और चारों तरफ़ से घिरे होने की वजह से झील से बाहर नहीं निकल पाता है। चूंकि ऐसी झीलें एक बंद तालाब की तरह होती हैं जो कि नदी या समुद्र से नहीं मिलतीं इसलिये इनका पानी बाहर नहीं निकल पाता और उसमें नमक और खनिजों की मात्रा बढती जाती है। ऐसी बंद झीलों को (Endorheic Lake) एण्डोर्हिक झील कहते हैं।http://www.unep.or.jp/ietc/publications/short_series/lakereservoirs-2/10.asp Endorheic Lakes: Waterbodies That Don't Flow to the Sea एण्डोर्हिक झीलें:वो जलाशय जो समुद्र में नहीं मिलते। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम १८-०१-२०१६ https://web.archive.org/web/20070927023634/http://www.unep.or.jp/ietc/Publications/Short_Series/LakeReservoirs-2/10.asp 27 सितंबर 2007 live पानी घुला लवण छोड़कर वाष्पीकृत होता रहता है और जिससे वहाँ लवणता बढती रहती है। ऐसे क्षेत्र नमक उत्पादन के लिये आदर्श स्थल साबित होते हैं। ऐसी झीलों के आसपास अतिलवणता की वजह से एक विशेष प्रकार की वनस्पती व प्राणी समूह पाया जाता है और कुछ जगहों पर तो कोई जीवन नहीं पाया जाता जैसे कि, मृत सागर में।
अगर झील में आने वाले पानी की मात्रा वाष्पीकृत हो रहे पानी की मात्रा से कम होती है तो ऐसी झील अंतत: सूख जाती है और अपने पीछे नमक के मैदान या सूखी झील छोड़ जाती है।
उदाहरण कच्छ का रण जो कि एक विशाल नमक का मैदान है।
इन्हें भी देखें
चिल्का झील
महर्लू झील
कैस्पियन सागर
ग्रेट साल्ट लेक
मृत सागर
अरल सागर
उर्मिआ झील
नैत्रों झील
मोनो झील
सावा झील
सन्दर्भ
*
श्रेणी:झीलों के प्रकार
श्रेणी:सिकुड़ी हुई झीलें
श्रेणी:भूगोल शब्दावली
श्रेणी:खारी झीलें