Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जादू मंत्रालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जादू मंत्रालय Ministry of magic logo.png जादू की दुनिया 1707 जादू मंत्रालय मुख्यालय, व्हाइटहॉल, लन्दन जादू मंत्री कॉर्नेलियस फ़जरूफ़स स्क्रिमजरपियस थिकनेसकिंग्सले शैकलबोल्टबर्टी क्राउच सीनियरएमेलिया बोन्सडोलोरेस अम्ब्रिजहर्माइनी ग्रेंजरहैरी पॉटर जादुई कानूनों का संरक्षण यूके सरकार का जादूगर समुदाय अन्तरराष्ट्रीय जादूगर महासंघ मायापंछी का समूहडम्बल्डोर की सेनाप्राणभक्षी हैरी पॉटर जादू मंत्रालय जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर उपन्यास का एक मंत्रालय है जो ब्रिटिश जादूगर समुदाय के लिये काम करता है। इसका प्रमुख कार्य जादुई कानूनों का संरक्षण है। इस मंत्रालय प्रथम उल्लेख हैरी पॉटर और पारस पत्थर में मिलता है मगर सही मायनों में प्रथम उपस्थिति हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह में है। सामान्यतः पूरे उपन्यास में इस मंत्रालय को भ्रष्ट, अक्षम या दोनों के रूप में वर्णित किया गया है जो वास्तविक घटनाओं व खतरों से अनभिज्ञ बना रहता है। लाॅर्ड वोल्डेमॉर्ट के कब्ज़ा करने से पूर्व इस मंत्रालय में भ्रष्टाचार शिखर पर पहुँच गया था। उपन्यास की अंतिम पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट की मृत्यु के पश्चात किंग्सले शैकलबोल्ट ने इस मंत्रालय का भार सम्भाला और सारी पूर्व की खामियों को दूर करके बेहतर मंत्रालय बनाया। मूल हैरी पॉटर के बाद की पुस्तक हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड में हर्माइनी ग्रेंजर को जादू मंत्री के रूप में दिखाया गया है। रचना व स्थिति मगलू संसार से सम्बन्ध हर नये मगलू प्रधानमंत्री के जादू मंत्री जाता था और उसे बताता था कि मगलू संसार के समानान्तर एक जादूगरी की दुनिया भी अस्तित्व में है। मंत्री बताता था कि वह प्रधानमंत्री से केवल उन परिस्थितयों में सम्पर्क करेगा जब जादूगरी की दुनिया घटनाएँ मगलुओं को प्रभावित कर सकें। उदहारण के लिये मंत्री प्रधानमंत्री से तब सम्पर्क करता था जब कोई भयावह जादुई कलाकृति या जानवर को ब्रिटेन में लाया जाता था। मंत्रालय ब्रिटिश प्रधानमंत्री से सदैव जादुई तस्वीर से सम्पर्क में रहता था जो प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लगी रहती थी। यह तस्वीर दीवार से कभी नहीं हटाई जा सकती थी (क्योंकि उस स्थान पर स्थायी रूप से चिपकाने वाला पदार्थ लगा था), जो प्रधानमंत्री को जादू मंत्री के आगमन की सूचना देती थी। सूचना के पश्चात जादू मंत्री चिमनी के माध्यम से कार्यालय तक आता था, जो छू नेटवर्क से जुड़ी थी। जादू मंत्री कॉर्नेलियस फ़ज तथा रूफ़स स्क्रिमजर, जो हैरी पॉटर शृंखला में थे, ने मगलू प्रधानमंत्री से सभ्यता से पेश आने का प्रयास किया। यह मंत्रालयबार्टन बेंजामिन एच॰ 2006 Harry Potter and the Half-Crazed Bureaucracy मिशिगन लॉ रिव्यू 104 सोशल साइंस रिसर्च नेटवर्क http://www.michiganlawreview.org/assets/pdfs/104/6/Barton.pdf 12 July 2013 dead http://webarchive.loc.gov/all/20091007083012/http://www.michiganlawreview.org/assets/pdfs/104/6/Barton.pdf 7 October 2009 dmy-all "जादूगर समिति", जो सर्वप्रथम ज्ञात जादूगरों का सरकारी संगठन था, के बाद अस्तित्व में आया। पॉटरमोर के अनुसार इसकी औपचारिक स्थापना 1707 ईस्वी में हुई थी।Ministers for Magic https://www.pottermore.com/writing-by-jk-rowling/ministers-for-magic पॉटरमोर 5 मई 2017 https://web.archive.org/web/20161230171453/https://www.pottermore.com/writing-by-jk-rowling/ministers-for-magic 30 दिसंबर 2016 live सरकारी ढाँचा हैरी पॉटर उपन्यास के अनुसार मंत्रालय का कर्मचारी मण्डल एक बड़े स्तर पर अनिर्वाचित संगठन था। हालाँकि जादू मंत्री का पद को निर्वाचित बताया गया है।5 10 मंत्रियों को कौन चुनता था और हटाता था इसका उल्लेख कही नहीं किया गया है। फिर भी मंत्री और मंत्रालय को जादूगरों के विचारों के के प्रति अत्यधिक संवेदनशील दिखाया गया है, जो कि जादूगरों के समाचारपत्र दैनिक जादूगर से सामने आते थे। उपन्यास के अनुसार, मंत्रालय में नौकरी जादुई शिक्षा पूर्ण होने पश्चात पाई जा सकती थी, जिसके लिये अलग-अलग पदों के लिये अलग-अलग परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी पड़ती थी। इसके अतिरिक्त बहुधा मंत्रालय अपनी अक्षमता तथा दुर्भावना युक्त प्रवृत्ति के लिये जाना जाता था। कभी-कभी तो इसे अत्यधिक अक्षम दिखाया गया है कि यह अपने सर्वाधिक सुरक्षित गुप्त विभाग पर हुए हमले का पता नहीं लगा पाता था। सुरक्षा व्यवस्था ढीली होने के कारण हॉगवर्ट्स के विद्यार्थियों का समूह, लाॅर्ड वोल्डेमॉर्ट, दर्जनों प्राणभक्षी, मायापंछी का समूह के सदस्य तथा अन्य वे लोग जो मंत्रालय से महत्वपूर्ण जानकारियाँ चाहते थे, बिना रोकटोक के अन्दर प्रवेश कर जाते थे। हालाँकि यह सारी घटनाएँ हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह पुस्तक में कॉर्नेलियस फ़ज के कार्यकाल में हुई। इन घटनाओं के फलस्वरूप फ़ज ने अगली पुस्तक हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। न्याय प्रणाली तथा भ्रष्टाचार पुस्तक तथा फ़िल्मों में जादूगर न्यायलयों को दिखाया गया है। इन न्यायलयों में साक्ष्यों के उपलब्ध होने अथवा न होने के कारण किसी भी नतीजे पर बहुत जल्दी पहुँच जाने वाला दिखाया है, भले ही उसके पूर्व के कर्मों का सभी को क्यों न पता हो। यहाँ तक की सभी आरोपियों का ढंग से मुकदमा भी नहीं चलाया जाता था, जैसा कि सिरियस ब्लैक के मुकदमे के साथ हुआ। मायापंछी का समूह पुस्तक में मंत्रालय द्वारा कठोर कानूनों को बिना किसी पूर्व सूचना के लागू करता हुआ दिखाया गया है। इसी समय मंत्रालय गंभीर समस्याओं के निराकरण में भी दिलचस्पी नहीं दिखाता है तथा बुरे समाचारों को छिपाने का हर संभव प्रयास करता है। हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना पुस्तक में जादू मंत्री के रूप में फ़ज ने हॉगवर्ट्स में मगलुओं पर हो रहे हमलों पर कार्यवाही करने काफी लम्बा समय लिया। उपन्यास के चौथे व पांचवें संस्करण में साक्ष्य होने के बाद भी फ़ज ने वोल्डेमॉर्ट के वापस लौटने को मानने से इंकार कर दिया। यहाँ तक की मंत्रालय ने हैरी पॉटर की छवि खराब करने के लिये कई अभियान चलाये। यह अभियान फ़ज द्वारा चलाया गया था, जो कि इस बात से भयभीत था कि एल्बस डम्बल्डोर उसे जबरन उसके पद से हटवाना चाहते हैं। तत्पश्चात मंत्रालय को इस आपातकाल पर संज्ञान लेना पड़ा और कार्यवाही करनी पड़ी। इसके परिणामस्वरूप फ़ज को पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा तथा उसका स्थान रूफ़स स्क्रिमजर ने लिया। एक साक्षात्कार के दौरान रोलिंग ने कहा कि जब हैरी, रॉन तथा हर्माइनी ने मंत्रालय में काम किया तब इसमें अमूलचूल परिवर्तन किये तथा इसे कम भ्रष्ट बनाया।Bloomsbury Live Chat http://www.accio-quote.org/articles/2007/0730-bloomsbury-chat.html Accio Quote! 5 मई 2017 https://web.archive.org/web/20180124052321/http://www.accio-quote.org/articles/2007/0730-bloomsbury-chat.html 24 जनवरी 2018 dead विभिन्न विभाग जादुई कानून पालन विभाग जादुई कानून पालन विभाग पुलिस व न्याय-तंत्र का मिला जुला विभाग था। यह जादू मंत्रालय के दूसरे स्तर पर अवस्थित था। छठें संस्करण हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस के प्रारम्भ में यह विभाग एमेलिया बोन्स के नेतृत्व में चलता था। बाद में वोल्डेमॉर्ट ने उसकी हत्या कर दी तथा पियस थिकनेस ने उसका स्थान लिया। अगले संस्करण हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में थिकनेस का स्थान याक्स्ले ने लिया जब वोल्डेमॉर्ट ने सम्मोहन शाप के माध्यम से उसे मंत्री बना दिया। प्रथम संस्करण से पूर्व काल में बार्टेमियस क्राउच सीनियर इस विभाग का प्रमुख था। रोलिंग के अनुसार, सातवें और अंतिम के पश्चात हर्माइनी ग्रेंजर जादुई प्राणी नियंत्रण एवं नियमन विभाग, जहाँ से उसने अपना हॉगवर्ट्स के बाद का करियर प्रारम्भ किया था, से तबादले के पश्चात इसी विभाग में आती है। ऑरार कार्यालय जादू का अनुचित उपयोग कार्यालय जादुई प्राणी नियंत्रण एवं नियमन विभाग सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ जादू मंत्रालय हैरी पॉटर विकि पर जादू मंत्रालय के विभिन्न विभागों के बारे में मगलनेट पर जादू मंत्रालय का पृष्ठ श्रेणी:हैरी पॉटर