411 REFERENCE · Wikipedia
प्रताप गौरव केंद्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|प्रताप गौरव केंद्र का विहंगम दृष्य
right|thumb|300px|महाराणा प्रताप की प्रतिमा
right|thumb|300px|भारतमाता की प्रतिमा
प्रताप गौरव केंद्र "राष्ट्रीय तीर्थ" एक नया दर्शनीय स्थल है जो भारतीय राज्य राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है। इसका आरम्भ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति ने किया था, जिसका लक्ष्य यह रखा गया कि लोग महाराणा प्रताप के बारे में और मेवाड़ के बारे में ऐतिहासिक जानकारी पा सकें।Bhagwat inaugurates Maharana Pratap Gaurav Kendra in Udaipur http://thehitavada.com/Encyc/2016/11/29/Bhagwat-inaugurates-Maharana-Pratap-Gaurav-Kendra-in-Udaipur.aspx Thehitavada Bharati Web Pvt. Ltd. 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161130040414/http://thehitavada.com/Encyc/2016/11/29/Bhagwat-inaugurates-Maharana-Pratap-Gaurav-Kendra-in-Udaipur.aspx 30 नवंबर 2016 deadFoundation stone laid for Rana Pratap centre http://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/Foundation-stone-laid-for-Rana-Pratap-centre/articleshow/3379345.cms Timesofindia.indiatimes.com/ Bennett, Coleman & Co. Ltd. 25 May 2016 https://web.archive.org/web/20170104101356/http://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/Foundation-stone-laid-for-Rana-Pratap-centre/articleshow/3379345.cms 4 जनवरी 2017 liveBhagwat inaugurates Maharana Pratap Gaurav Kendra in Udaipur http://www.business-standard.com/article/pti-stories/bhagwat-inaugurates-maharana-pratap-gaurav-kendra-in-udaipur-116112801183_1.html Business-standard Business Standard Private Ltd. 29 November 2016 https://web.archive.org/web/20161129145711/http://www.business-standard.com/article/pti-stories/bhagwat-inaugurates-maharana-pratap-gaurav-kendra-in-udaipur-116112801183_1.html 29 नवंबर 2016 live इसी के साथ ये आने वाले पर्यटकों को समस्त भारतवर्ष की सांस्कृतिक एकता के भी दर्शन करवाता है, जिससे उनमे भारत भक्ति की भावना पैदा हो और इसीलिये यह एक राष्ट्रीय तीर्थ है।
यह केन्द्र विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से मेवाड़ के पूर्व साम्राज्य के प्रसिद्ध राजा महाराणा प्रताप के जीवन, वीरता और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देता है। इसमें मेवाड़ के इतिहास को आकृतियों और प्रतिमाओं के जरिए संजोया गया है। लगभग 20 एकड़ में फैली इस जगह का चप्पा-चप्पा मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की गाथा कहता है। इसमें मेवाड़ और राजस्थान के शूरवीर महाराणा प्रताप से जुड़ी करीब 60चित्र और कलाकृतियां मौज़ूद है।
अरावली के अत्यन्त सुरम्य पहाड़ों के बीच स्थित महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में महाराणा प्रताप की 57 फीट उंची प्रतिमा यहां की सबसे ज्यादा शान बढ़ाती है। साथ ही यहां भारत माता का मंदिर और अखण्ड भारत के सांस्कृतिक सौंदर्य एवं गौरव के यशोगान के लिए " भारत दर्शन" के नाम से लाइट एन्ड साउंड शो दिखाया जाता है।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति इसका संचालन करती है। यह सम्पूर्ण प्रोजेक्ट जन- सहयोग से निर्माण किया गया है ,100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में अब तक 60 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। मेवाड़ दीर्घा में मेवाड़ के 29 महापुरुषों की मूर्तियां लगाई गई हैं। प्रमुख रूप से बप्पा रावल, महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महारानी पद्मिनी, मीराबाई, पन्नाधाय, उदयसिंह, भीलू राणा पूंजा, भामाशाह, महाराणा प्रताप आदि शामिल हैं। केंद्र के एक हिस्से में मैकेनिकल शो दिखाया जाता है, जिसमे विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से मेवाड़ के वीरों, सपूतों, वीरांगनाओं के त्याग, बलिदान, साहस, शौर्य, भक्ति और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा को दर्शाया जाता है। देशभक्ति का भाव जगाने के लिए डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की गई है।
भविष्य की योजना
राजसिंह संग्रहालय
राष्ट्रीय स्फूर्ति केन्द्र
भामाशाह बाजार एवं भोजन स्थल
महाराणा प्रताप जल प्रदर्शन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ
खुल गया प्रताप गौरव केंद्र, पहले दिन 6.24 लाख में बेचे 5 टिकट
श्रेणी:उदयपुर के पर्यटन स्थल