Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नवोई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवोई (उज़बेक: Навоий, नवोईय; अंग्रेज़ी: Navoiy) उज़बेकिस्तान का एक शहर है और उस मध्य एशियाई देश के नवोई प्रान्त की राजधानी है। भौगोलिक निर्देशांकों के हिसाब से यह नगर ४०°५'४ उत्तर और ६५°२२'४५ पूर्व में स्थित है। सन् २००७ में इसकी आबादी १,२५,८०० अनुमानित की गई थी। यह शहर किज़िल कुम रेगिस्तान के क्षेत्र में पड़ता है।Soviet life, Volumes 136-147, Embassy of the Union of the Soviet Socialist Republics in the USA, 1968, ... Navoi was built on the fringe of the parched sands of the Kyzyl-Kum Desert ... Today the new town that bears the name of Ali Sher Navoi, the great Uzbek fifteenth-century poet ... इतिहास बुख़ारा अमीरत के ज़माने में इस शहर का नाम 'करमाना' हुआ करता था। सन् १९५८ में इसकी स्थापना नए सिरे से की गई और इसका नाम महान उज़बेक कवि अलीशेर नवोई पर रखा गया जो हेरात में तैमूरी राजवंश के अमीर हुसैन बायक़रा के दरबार में फ़ारसी और चग़ताई तुर्की में लिखा करते थे। इन्हें भी देखें नवोई प्रान्त किज़िल कुम रेगिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:नवोई प्रान्त श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के नगर श्रेणी:उज़्बेकिस्तान श्रेणी:मध्य एशिया के शहर