411 REFERENCE · Wikipedia
दशावतार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|भगवान विष्णु दसों अवतारों सहित
हिन्दू धर्म में विभिन्न देवताओं के अवतार की मान्यता है। प्रायः विष्णु के दस अवतार माने गये हैं जिन्हें दशावतार कहते हैं। इसी तरह शिव और अन्य देवी-देवताओं के भी कई अवतार माने गये हैं।
विष्णु के दस अवतार
right|thumb|250px|गोवा के श्री बालाजी मंदिर के कपाट पर दशावतारों का चित्रण
भगवान विष्णु हिन्दू त्रिदेवों (तीन महा देवताओं) में से एक हैं। निर्माण की योजना के अनुसार, वे ब्रह्माण्ड के निर्माण के बाद, उसके विघटन तक उसका संरक्षण करते हैं। भगवान विष्णु के दस अवतारों को संयुक्त रूप से 'दशावतार' कहा जाता है।
जब मानव अन्याय और अधर्म के दलदल में खो जाता है, तब भगवान विष्णु उसे सही रास्ता दिखाने हेतु अवतार ग्रहण करते हैं।
श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा कहा गया है :
यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युथानम् अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे-युगे॥
अर्थात् जब-जब धर्म की हानि और अधर्म का उत्थान हो जाता है, तब-तब सज्जनों के परित्राण और दुष्टों के विनाश के लिए मैं विभिन्न युगों में (माया का आश्रय लेकर) उत्पन्न होता हूँ।
भगवान विष्णु के दस अवतार हैं :विष्णु के 10 अवतार : भगवान श्रीहरि के दशावतार की 10 प्रामाणिक कथाएं... http://hindi.webdunia.com/religious-stories/ten-avatars-of-vishnu-117083000046_1.html 1 मई 2022 31 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170831095724/http://hindi.webdunia.com/religious-stories/ten-avatars-of-vishnu-117083000046_1.html bot: unknown
स्थिति बलराम कृष्णVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212स्मार्त, शैवसिद्धान्त, श्री वैष्णवnote Leyden 1982 22: दक्षिणी डेक्कन, मैसूर। कृष्ण, बुद्धVaswani 2017 12-14note "Buddha"उत्तर भारतीय भागवतवाद, सत वैष्णव, इस्कॉनnote "HareKrsna"note Leyden 1982 22: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र। बलराम, बुद्धNagaswamy 2010 27गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय, इस्कॉनnote "HareKrsna"note Leyden 1982 22: राजस्थान, नेपाल, उत्तरी डेक्कन।Leyden 1982 22 बलराम, जगन्नाथMukherjee 1981 155गोवर्धन मठnote prabhat Mukherjee: Orissa;Mukherjee 1981 155 लेडेन: पश्चिम बंगालओड़िशा।Leyden 1982 22 कृष्ण, विट्ठलवारकरी सम्प्रदायnote महाराष्ट्र, गोवा। युगVaswani 2017 12-14 1 मत्स्यVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (मछली) सतयुगVaswani 2017 12-14 2 कूर्मVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (कछुवा) 3 वराहVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (सूवर) 4 नरसिंहVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (मानव-शेर) 5 वामनVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (बौना-देव)त्रेतायुगVaswani 2017 12-14 6 परशुरामVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (ब्राह्मण योद्धा) 7 रामVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212note Donald J. LaRocca, Metropolitan Museum of Art, describes a katar with Rama-Krishna-Buddha, referring to Rama as Ramachandra, or alternately बलराम.LaRocca 1996 4 Yet, Hoiberg specifically states that Rama, as an avatar of Vishnu, is Ramachandra.Hoiberg 2000 264 8 बलरामVaswani 2017 12-14Leyden 1982 22Carman 1994 211-212 कृष्णVaswani 2017 12-14note "HareKrsna" बलरामNagaswamy 2010 27Morgan 1987 55note "HareKrsna" बलरामLeyden 1982 22Mukherjee 1981 155 कृष्ण द्वापर युग,Vaswani 2017 12-14बुद्ध की स्थिति में कलियुगVaswani 2017 12-14 9 कृष्णVaswani 2017 12-14Leyden 1982 22Carman 1994 211-212 बुद्धVaswani 2017 12-14note "Buddha" बुद्धNagaswamy 2010 27Morgan 1987 55note "Buddha" जगन्नाथLeyden 1982 22Mukherjee 1981 155 विट्ठल 10 कल्किVaswani 2017 12-14Carman 1994 211-212 (कलियुग के अंत के लिए प्रागुक्त 10वाँ अवतार)कलियुग
पहले तीन अवतार, अर्थात् मत्स्य, कूर्म और वराह प्रथम महायुग में अवतीर्ण हुए। पहला महायुग सत्य युग या कृत युग है। नरसिंह, वामन, परशुराम और राम दूसरे अर्थात् त्रेतायुग में अवतरित हुए।
कृष्ण और वेंकटेश्वर द्वापर युग में अवतरित हुए। भागवत पुराण की भविष्यवाणी के आधार पर इस युग के अंत में कल्कि अवतार होगा। इससे अन्याय और अनाचार का अंत होगा तथा न्याय का शासन होगा जिससे सत्य युग की फिर से स्थापना होगी।
विस्तार
हिन्दू धर्म-ग्रन्थों में सामान्यतः दशावतार की उपर्युक्त सूची स्वीकृत है, लेकिन विभिन्न ग्रन्थों में कुछ अंतर भी हैं।
अंगूठाकार|हाथीदांत में बने हुए दशावतार
उदाहरण के लिए, कुछ धार्मिक समूहों की मान्यता के अनुसार कृष्ण ही परमात्मा हैं और दशावतार कृष्ण के ही दस अवतार हैं; अतः उनकी सूची में कृष्ण नहीं बल्कि उनके स्थान पर बलराम होते हैं। कुछ लोग बलराम को एक अवतार मानते हैं, बुद्ध को नहीं। सामान्यतः बलराम को आदिशेष (विष्णु के विश्राम के आधार) का अवतार माना जाता है।
दशावतार के बारे में अन्य विचारों में, कुछ लोग अवतारों के क्रम को युक्तिसंगत बनाने की कोशिश में, उन्हें विकासवादी डार्विन के सिद्धान्त से जोड़ते हैं। इस विचार के अनुसार अवतार जलचर से भूमिवास की ओर बढ़ते क्रम में हैं; फिर आधे जानवर से विकसित मानव तक विकास का क्रम चलते गया है। इस प्रकार दशावतार क्रमिक विकास का प्रतीक या रूपक की तरह है | भगवान कल्कि के जन्म के बारे में बताया गया है कि उनके जन्म के पश्चात पृथ्वी से अन्याय का नाश हो जाएगा |
फिल्म उल्लेख
महावतार नरसिंह फिल्म के निर्माताओं ने कथानक को आकार देने हेतु विभिन्न ऐतिहासिक और शास्त्रीय सन्दर्भों को सम्मिलित किया है—विशेषतः प्रह्लादपुरी मंदिर के खंडहर, हम्पी में स्थित पुनःस्थापित जली हुई धर्मस्थली, और अहोबिला नव नरसिंह स्वामी मंदिरोंhttps://www.youtube.com/shorts/Q83ZSgrPktM जैसे पुरातात्विक स्थलों के अतिरिक्त विष्णु पुराण, नरसिंह पुराण, वराह पुराण तथा श्रीमद्भागवत पुराण जैसे पवित्र ग्रंथों से प्रेरणा ली गई है।
फिल्म की सफलता और दर्शकों से इसका गहरा जुड़ाव लेखक की पवित्र ग्रंथों के प्रति उसकी अटूट निष्ठा का प्रतिफल है।
इन्हें भी देखें
अवतार
विष्णु
टिप्पणी
note 35em note "Buddha" बुद्ध को विष्णु के अवतार के रूप में:
कृष्ण, बुद्ध
मुद्रित स्रोत
Bansal, Sunita Pant, Hindu Gods and Goddesses, p.27, "Vishnu Dashavatara";
Dalal 2010 p. 112 "Dashavatara" Dalal: "The standard and most accepted list found in Puranas and other texts is: [...] Rama, Krishna, Buddha, Kalki";
Doniger O'Flaherty 1994 175 Doniger: "Visnu is generally said to have had ten incarnations [...] Krsna [...] the Buddha."
Flood 1996 116 Flood: "...by the eight century the standard number of descent-forms in the Vaisnava Puranas is ten. These are [...] Krsna, Buddha."
Klostermaier 2007 "Visnu Avataras" Klostermaier: "The most common tradition speaks of ten such avataras [...] Krsna [...] Buddha."
Krishna 2010 28–29 Krishna: "Krishna [...] Buddha [...] There is a difference of opinion as to whether Buddha was an incarnation of Vishnu [...] The alternative then is Balarama, Rama of the plough and elder brother of Krishna, who is listed after Rama, thereby removing Buddha and making Krishna the ninth incarnation."
Leeming, David Adams, A Dictionary of Asian Mythology, p. 19, "Avatar"
Lochtefeld 2001 p. 73 "Avatar" Lochtefeld: "Although there is some variation in the list of Vishnu's Avatars, the generally accepted list is as follows [...] Krishna, Buddha."
Vaswani 2017 12–14;
Wuaku 2013 148
बलराम, बुद्ध
Nagaswamy 2010 27
Web-sources
Encyclopedia Britannica, Avatar
अनिर्दिष्ट
Holt, John Clifford (2008), The Buddhist Viṣṇu: Religious Transformation, Politics, and Culture, p.14-15; p.372 note 9 refers to four Puranas which mention the Buddha in 9th position: Varaha Purana 4.2; Matsya Purana 285.6-7; Agni Purana 49.8; Bhagavata Purana X.40.22 and I.3.
कृष्ण/बलराम, बुद्ध
The Hare Krsnas, Incarnations of the Lord - Dasavatara - Ten Primary Visnu Incarnations. The Hare Krsnas refer to the eight avatar both as Krsna and as Balarama.
note "HareKrsna" The Hare Krsnas, Incarnations of the Lord - Dasavatara - Ten Primary Visnu Incarnations. The Hare Krsnas refer to the eight avatar both as Krsna and as Balarama.
सन्दर्भ
30em http://www.maharashtra.gov.in/pdf/gazeetter_reprint/Poona-III/places_j.html# Junnar The Gazetteers Dept, Government of Maharashtra (first published: 1885) Pathak, Arunchandra S. 2006 dead https://web.archive.org/web/20091016101200/http://www.maharashtra.gov.in/pdf/gazeetter_reprint/Poona-III/places_j.html 16 October 2009 2008-11-03
बाहरी कड़ियाँ
दशावतार में निहित है मानव जाति के विकास की रूपरेखा (नवभारत टाइम्स)
‘दशावतार... या फिर पृथ्वी पर जीव की प्रगति का क्रम?’
श्रेणी:हिन्दू धर्म
श्रेणी:विष्णु अवतार