411 REFERENCE · Wikipedia
कारवाँ (1971 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कारवाँ कारवाँ.jpg कारवाँ का पोस्टर ताहिर हुसैन नासिर हुसैन आर॰ डी॰ बर्मन आशा पारेख, जितेन्द्र, अरुणा ईरानी सचिन भौमिक 1971 भारत हिन्दी
कारवाँ 1971 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। यह ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित और नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित है। इसमें आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित संगीत के साथ प्रमुख भूमिकाओं में जितेन्द्र और आशा पारेख है। गीतों में दो और नासिर के मनपसंद कलाकार शामिल थे; गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी और गायक मोहम्मद रफी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने "सुपर हिट" के रूप में रिकॉर्ड किया था।
प्लॉट
ये कहानी एक जवान औरत, सुनीता (आशा पारेख) की है, जिसके पिता मोहनदास (मुराद) हैं। एक दिन उन्हें पता चलता है कि उनका विश्वासपात्र कर्मचारी, राजन (कृशन मेहता) पैसों की हेराफेरी कर रहा है। जब वो उससे इस बारे में बात करता है तो वो उस पर हमला कर देता है। वो कई मंज़िला इमारत से उसे खिड़की से धक्का मार देता है। पुलिस उसे बस एक दुर्घटना सोच कर मामले को बंद कर देती है। अब राजन का मोहनदास की एकलौती बेटी से शादी करने का रास्ता साफ हो जाता है।
सुनीता अपने पिता के चले जाने के बाद काफी परेशान रहने लगती है और राजन से शादी भी कर लेती है। शादी के कुछ ही समय बाद सुनीता को सच्चाई पता चल जाती है। उसे लगता है कि राजन अपनी प्रेमिका, मोनिका (हेलेन) के साथ मिल कर उसकी हत्या करने की सोच रहा है। वो वहाँ से भाग कर अपने पिता के पुराने दोस्त से मिलकर मदद मांगने की सोचती है और उनके घर, बैंगलोर जाने लगती है। रास्ते में उसके साथ दुर्घटना हो जाती है। उसकी मुलाक़ात कारवाँ के वैन-ड्राइवर मोहन (जितेन्द्र) से होती है। मोहन को निशा (अरुणा ईरानी) बहुत प्यार करते रहती है और उसके रास्ते में आने वाले किसी को भी मार सकती है। वहीं राजन भी सुनीता की तलाश जारी रखता है।
मुख्य कलाकार
जितेन्द्र — मोहन
आशा पारेख — सुनीता / सोनी
अरुणा ईरानी — निशा
जूनियर महमूद — मॉन्टो
हेलन - मोनिका
रविन्द्र कपूर — जॉनी
किशन मेहता — राजन
मदन पुरी — मीठालाल तोता
संजना - तारा
मनोरमा — रत्ना
अनवर अली — भोला
मुराद — मोहन दास
दुलारी — मोहन की माँ
संगीत
गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन मजरुह सुल्तानपुरी चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी 4:31 दैया ये मैं कहाँ आ फँसी आशा भोंसले 5:13 पिया तू अब तो आ जा आशा भोंसले, आर॰ डी॰ बर्मन 5:27 हम तो हैं राही दिल के किशोर कुमार 4:36 दिलबर दिल से प्यारे लता मंगेशकर 4:45 कितना प्यारा वादा है मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर 5:15 गोरिया कहाँ तेरा देस रे मोहम्मद रफी, आशा भोंसले 5:21 अब जो मिले है तो आशा भोंसले 3:43
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम आशा भोंसले ("पिया तू अब तो आ जा") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार आर॰ डी॰ बर्मनफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार अरुणा ईरानी फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0066888 कारवाँ
श्रेणी:1971 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में