Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्वरणमापी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 कोई भी ऐसी युक्ति जो त्वरण मापने के काम आती है, त्वरणमापी (accelerometer) कहलाती है। प्रायः ये विद्युतयांत्रिक (एलेक्ट्रोमेकैनिकल) युक्तियाँ होती हैं जो त्वरण के संगत उपयुक्त वैद्युत संकेत (विभवान्तर या धारा) प्रदान करती हैं। उपयोग त्वरणमापी यदि कार में लगा हो तो बता सकता है कि कार किसी ढलान पर चढ़ रही है या नहीं। step? किसी कार या अन्य इंजन/मशीन के कम्पनों का मापन करके उसमें छिपी हुई समस्याएँ (गड़बड़ियाँ) निकाली जा सकती हैं। इसकी सहायता से वाद्ययंत्र बनाने में सहायता मिल सकती है। कुछ कंपनियाँ अपने लैपटॉप में त्वरणमापी लगाती हैं। यदि लैपटॉप हाथ से छूटकर गिर रहा हो तो त्वरणमापी इस स्थिति को तुरन्त भाँप जाता है और 'हार्ड डिस्क' को बन्द कर देता है जिससे उसमें खराबी आने से बच जाती है। त्वरण मापने का सिद्धान्त व विधियाँ त्वरण मापने के बहुत से तारीके हैं। कुछ में पिजेलेक्ट्रिक प्रभाव का उपयोग होता है। इनमें त्वरित होने की स्थिति में प्रतिबल (स्ट्रेस) उत्पन्न होता है जिसके कारण यह एक विभवान्तर पैदा करता है। यह विभवान्तर त्वरण के समानुपाती होता है। धारिता में परिवर्तन का आधार बनाकर भी त्वरण मापा जाता है। धारिता में हुए परिवर्तन को मापकर एलेक्ट्रॉनिक परिपथ द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से त्वरण निकाला जा सकता है। पिजोरेजिस्टिव प्रभाव, गरम हवा के बुलबुले और प्रकाश से भी त्वरण मापा जा सकता है। बाहरी कड़ियाँ Thinking About Accelerometers and Gravity by Dave Redell, LUNAR #322 Practical Guide to Accelerometers How to Design an Accelerometer Different types of Accelerometer Considerations When Selecting an Accelerometer Introduction to Accelerometer Basics: Designs, Conditioning, and Mountingजून 2020 InternetArchiveBot Database of acceleration data श्रेणी:यंत्र श्रेणी:भौतिकी