411 REFERENCE · Wikipedia
जादू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जादू का मतलब है मन्त्र, पराविद्या या कर्मकाण्ड के प्रयोग से दुनिया के सामान्य प्राकृतिक और वैज्ञानिक नियमों को असामान्य रूप से बदलना या उनपर नियंत्रण करना, अथवा ऐसा करने की कोशिश या ढ़ोंग करना। ज्यादातर लोग जादू को काल्पनिक और झूठ मानते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक विज्ञान के नियम-कानूनों को बदलना नामुमकिन है। कुछ लोग, जो जादू को सच मानते भी हैं, इसे अधर्म और पाप मानते हैं। अधिकांश लोग धार्मिक कर्मकांड और मन्त्रों को जादू नहीं मानते, बल्कि उनको "प्रार्थना और ईश्वर की शक्ति" मानते हैं। जादू जानने और करने वाले को जादूगर कहते हैं। चमत्कार, इन्द्रजाल, अभिचार, टोना या तन्त्र-मन्त्र जैसे शब्द भी जादू कि श्रेणी में आते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
जादू (भ्रमजाल/इंद्रजाल)
श्रेणी:मिथक
श्रेणी:जादू