411 REFERENCE · Wikipedia
करीम होटल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करीम होटल کریم ہوٹل Karim's.jpg 180px करीम का चिह्न Karim's Hotel, Delhi(4) (cropped).jpg 300 करीम (मुख्यालय) निजी स्वामित्व वाली कम्पनी भोजनालय आतिथ्य उद्योग मुग़लई पाककला दिल्ली, (१९१३) हाजी करीमुद्दीन जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली भारत भारत संयुक्त अरब अमीरात ऐवाज़ आसिफ़ Karim's
करीम होटल अथवा करीम (उर्दू: کریم ہوٹل, en Karim's) एक अन्तर्राष्ट्रीय भोजनालय-शृंखला है जिसका मुख्यालय पुरानी दिल्ली, दिल्ली, भारत में स्थित है। १९१३ (विक्रम संवत् १९७०) में स्थापित, इसका मूल स्थान दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में था, जिसकी स्थापना हाजी करीमुद्दीन ने की थी। हाजी करीमुद्दीन मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ज़फ़र के राजदरबार के एक रसोइये थे। इस भोजनालय को पुरानी दिल्ली का सर्वाधिक प्रसिद्ध पाक-गन्तव्य कहा गया है।
यह शृंखला भारतीय तथा मुग़लई व्यञ्जन परोसती है तथा भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात में ५० से अधिक प्रतिष्ठान संचालित करती है।
प्रमुख स्थान
ऐतिहासिक प्रमुख भोजनालय गली कबाबियन, जामा मस्जिद, शाहजहानाबाद में १९१३ से स्थित है। यह भोजनालय सामान्यतः प्रतिदिन प्रातः ९:०० बजे से रात्रि १२:३० बजे तक खुला रहता है।https://www.delhitourism.gov.in/dttdc/food_tour/karim_hotels.jsp karim hotels www.delhitourism.gov.in 2024-12-03https://curlytales.com/karims-delhi/ We Ate At One Of Delhi's Most Iconic Restaurants & It's Totally Worth The Hype Doshi Anvi 2019-04-29 Curly Tales en-US 2024-12-03DK Eyewitness Top 10 Travel Guide: Delhi Dorling Kindersley 2012 9781409387008 65https://www.aajtak.in/lifestyle/food/story/ramadan-2024-purani-dilli-famous-non-vegetarian-food-karim-hotel-aslam-chicken-jama-masjid-tlifws-1897305-2024-03-14 कबाब की खुशबू, निहारी का स्वाद..., रमजान में सबसे अलग है पुरानी दिल्ली के खाने का अंदाज 2024-03-14 आज तक hi 2024-12-03https://www.nytimes.com/2009/03/29/travel/29Bites.html Restaurant Review: Karim Hotel, New Delhi, India Rosenfeld Cynthia 27 March 2009 New York Times
अंगूठाकार|200x200पिक्सेल|करीम, पुरानी दिल्ली
अंगूठाकार|180x180पिक्सेल|भोजनालय सभागृह प्रवेशद्वार
अंगूठाकार|200x200पिक्सेल|अन्तःसज्जा
इतिहास
१९वीं शताब्दी के मध्य में मोहम्मद अज़ीज़ मुग़ल सम्राट के राजदरबार में रसोइये थे। किन्तु बहादुर शाह ज़फ़र के निर्वासन के पश्चात् अज़ीज़ मेरठ तथा तत्पश्चात् ग़ाज़ियाबाद चले गये। १९११ (विक्रम संवत् १९६८) में जब दिल्ली दरबार आयोजित हुआ तथा राजा जॉर्ज पञ्चम का राज्याभिषेक हुआ, तब अज़ीज़ के पुत्र हाजी करीमुद्दीन नूतन विचार के साथ दिल्ली लौटे। उन्होंने मुग़ल पाककला पर आधारित एक धाबा खोलने का संकल्प किया ताकि भारत के विभिन्न भागों से राज्याभिषेक हेतु आये जनसमुदाय को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।DK Eyewitness Top 10 Travel Guide: Delhi Dorling Kindersley 2012 9781409387008 65https://www.nytimes.com/2009/03/29/travel/29Bites.html Restaurant Review: Karim Hotel, New Delhi, India Rosenfeld Cynthia 27 March 2009 New York Timeshttps://www.lifestyleasia.com/ind/dining/food/karims-in-delhi-jama-masjid-history-flavourful-dishes-and-more/ Karim's restaurant: A small corner in Old Delhi where the Mughal legacy continues 2024-03-21 Lifestyle Asia India en-IN 2024-12-03https://www.aajtak.in/lifestyle/food/story/ramadan-2024-purani-dilli-famous-non-vegetarian-food-karim-hotel-aslam-chicken-jama-masjid-tlifws-1897305-2024-03-14 कबाब की खुशबू, निहारी का स्वाद..., रमजान में सबसे अलग है पुरानी दिल्ली के खाने का अंदाज 2024-03-14 आज तक hi 2024-12-03
हाजी करीमुद्दीन ने धाबे की स्थापना कर प्रारम्भ में केवल दो व्यञ्जन परोसे— आलू गोश्त (मांस एवं आलु का व्यञ्जन) तथा दाल, जिन्हें रूमाली रोटी के साथ परोसा जाता था।
१९१३ (विक्रम संवत् १९७०) में हाजी करीमुद्दीन ने गली कबाबियन, जामा मस्जिद, दिल्ली में करीम होटल का प्रमुख स्थान स्थापित किया और कहा— “मैं सामान्य जन को राजदरबार का भोजन परोसकर यश और धन अर्जित करना चाहता हूँ।” इस भोजनालय ने १९९० के दशक (विक्रम संवत् २०४७–२०५७) में निज़ामुद्दीन पश्चिम में अपनी प्रथम शाखा खोली। तत्पश्चात् कैलाश कॉलोनी, नोएडा, गुरुग्राम, कमला नगर, द्वारका, दिल्ली तथा सम्पूर्ण दिल्ली राजधानी क्षेत्र में शाखाएँ स्थापित की गयीं।DK Eyewitness Top 10 Travel Guide: Delhi Dorling Kindersley 2012 9781409387008 65https://www.eazydiner.com/food-trends/tete-a-tea-with-sachin-pabreja-an-insightful-conversation-with-mr-aivaz-asif-the-new-generation-successor-of-the-heritage-restaurant-chain-karims-estd-1913 Tête-À-Tea With Sachin Pabreja: An Insightful Conversation With Mr. Aivaz Asif, The New Generation Successor Of The Heritage Restaurant Chain – Karim's (Estd. 1913) www.eazydiner.com en 2024-12-03
वर्तमान में चतुर्थ पीढ़ी के भोजनालय-प्रबन्धक ऐवाज़ आसिफ़ ‘करीम होटल्स प्रा. लि.’ के नाम से इस ब्राण्ड का संचालन कर रहे हैं। भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात में ५० से अधिक प्रतिष्ठान वर्तमान में कार्यरत हैं।DK Eyewitness Top 10 Travel Guide: Delhi Dorling Kindersley 2012 9781409387008 65https://www.eazydiner.com/food-trends/tete-a-tea-with-sachin-pabreja-an-insightful-conversation-with-mr-aivaz-asif-the-new-generation-successor-of-the-heritage-restaurant-chain-karims-estd-1913 Tête-À-Tea With Sachin Pabreja: An Insightful Conversation With Mr. Aivaz Asif, The New Generation Successor Of The Heritage Restaurant Chain – Karim's (Estd. 1913) www.eazydiner.com en 2024-12-03https://www.delhitourism.gov.in/dttdc/food_tour/karim_hotels.jsp karim hotels www.delhitourism.gov.in 2024-12-03https://www.aajtak.in/lifestyle/food/story/ramadan-2024-purani-dilli-famous-non-vegetarian-food-karim-hotel-aslam-chicken-jama-masjid-tlifws-1897305-2024-03-14 कबाब की खुशबू, निहारी का स्वाद..., रमजान में सबसे अलग है पुरानी दिल्ली के खाने का अंदाज 2024-03-14 आज तक hi 2024-12-03DK Eyewitness Top 10 Travel Guide: Delhi Dorling Kindersley 2012 9781409387008 65
भोजन
करीम विविध मुग़लई व्यञ्जनों की प्रस्तुति करता है, जिनमें अनेक मांसाहारी विकल्प सम्मिलित हैं। मेनू में शाकाहारी व्यञ्जनों की भी विस्तृत श्रेणी उपलब्ध है, साथ ही मिष्टान्न एवं पक्वान्न भी परोसे जाते हैं।https://curlytales.com/karims-delhi/ We Ate At One Of Delhi's Most Iconic Restaurants & It's Totally Worth The Hype Doshi Anvi 2019-04-29 Curly Tales en-US 2024-12-03
मांसाहारी मुख्य व्यञ्जन
अंगूठाकार|निहारी, करीम – जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली
बिरयानी
मुर्ग़ी की विविध तरकारियाँ
कराही गोश्त
कबाब
कीमा
मटन की तरकारियाँ
मटन निहारी
पुलाव और चावल
रोल
सूप
टिक्का
क़ोरमा
शाकाहारी मुख्य व्यञ्जन
दाल मखनी
जीरा चावल
कराही पनीर
पालक पनीर
पनीर रोल
शाही पनीर
मिष्टान्न
अंगूठाकार|खीर बेनज़ीर, करीम – जामा मस्जिद
गाजर का हलवा
गुलाब जामुन
खीर बेनज़ीर
शाही टुकड़ा
रोटियाँ
अंगूठाकार|तन्दूर, करीम – जामा मस्जिद
बाक़रख़ानी
नान
रूमाली रोटी
तन्दूरी रोटी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
karimhoteldelhi6
श्रेणी:दिल्ली स्थित कंपनियाँ
श्रेणी:रेस्तरां शृंखलाएँ
श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल