411 REFERENCE · Wikipedia
जौनसारी जनजाति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जौनसारी Spinning yarn traditionally.jpg परम्परागत वेशभूषा में जौनसारी पुरुष c. 137,000 (2011 census)http://www.censusindia.gov.in/2011Census/Language_MTs.html Statement 1: Abstract of speakers' strength of languages and mother tongues - 2011 Office of the Registrar General & Census Commissioner, India www.censusindia.gov.in 4 October 2022 जौनसार-बवार, उत्तराखण्ड जौनसारी, हिन्दी अधिकांशतः 15pxहिन्दू भारतीय-आर्य लोग
thumb|महासू देवता का मन्दिर
right|thumb|300px|हारुल नृत्य करते हुए जौनसारी स्त्रियाँ
जौनसारी जनजाति (Chakrata) मुख्यतः भारत मै उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून ज़िले के चकराता, कालसी वह त्यूणी तहसील में निवास करती है। चकराता, कालसी, त्यूणी वह लाखामंडल का क्षेत्र जौनसार बावर के नाम से जाना जाता है, जौनसार का केंद्र चकराता देहरादून से 90 किमी की दूरी पर स्थित है, जौनसार के पूर्व मै यमुना नदी एवं पश्चिम मै टोंस नदी स्थित है, टोंस नदी ही उत्तराखंड को हिमांचल से अलग करती है, जौनसार बावर का मुख्य बाजार चकराता है, जो समुद्र तल से 2118 मीटर (6949 फुट) ऊंचाई पर बसा है, चकराता एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।https://travelsunlife.com/chakrata-all-tourist-places-in-hindi/ CHAKRATA HILL STATION - 2021 में जाने से पहले एक बार जरूर पढ़े । TravelSunLife A TRAVEL BLOG TravelSunLife हिंदी https://web.archive.org/web/20210107063335/https://travelsunlife.com/chakrata-all-tourist-places-in-hindi/ 7 जनवरी 2021 2021-01-06 dead
विवरण
जौनसार बावर अपनी अनोखी संस्कृति, भेषभूषा रहन-सहन के लिए प्रसिद्ध है। भारत सरकार द्वारा 1967 मै जौनसार बावर को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया गया था। यह भारत का संभवतः पहला ऐसा जनजाति समुदाय है, जिसे जाति के आधार पर आरक्षण नहीं मिला है, बल्कि आर्थिक व पिछड़ेपन के कारण इसे जनजाति का दर्जा दिया गया था।
जौनसारी जनजाति की जाति
जौनसारी जनजाति भारत की संभवतः एकमात्र जनजाति है, जिसे आर्थिक व पिछड़ेपन के आधार पर 1967 में जनजाति का दर्जा दिया गया। जौनसार बावर में निवास करने वाली जातियों मे सामान्यतः राजपुत (जिन्हे स्थानीय भाषा में खोश कहा जाता है) ब्राह्मण खोश या भाट, कहा जाता है। इन्हे पांडवो के वंशज माने जाते है, और अन्य जातियों में बाजगी, बढ़ई एवं दलित लोग निवास करते है।https://socialwelfare.uk.gov.in/pages/display/104-scheduled-tribes-welfare अनुसूचित जनजाति कल्याण: अनुसूचित जनजाति कल्याण जौनसारी जनजाति socialwelfare.uk.gov.in राजपूतो मै चौहान, राणा, तोमर, राठौर, पंवार आदि एवं पंडितों मैं जोशी, दत्त, नौटियाल आदि लोग निवास करते है।
जौनसार की संस्कृति
thumb|उत्तराखंड का एक जौनसारी भाषा बोलने वाले अपनी मातृभाषा में अपने गाँव के बारे में बता रहे हैं
जौनसार अपनी एक अनूठी संस्कृति, भेषभूषा, खानपान, रहन-सहन, के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
त्यौहार
जौनसार बावर मै मुख्यतः नुणाई, बिस्सु, माघ मेला, दीपावली, दशहरा आदि कहीं त्यौहार है, जो बड़ी धूमधाम से मनाये जाते है। प्रत्येक त्यौहार में लोग सामूहिक नृत्य करते है, और डोल और दमॉऊ की दुन बजायी जाती है।
पर्यटन
जौनसार बावर अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है, यहां का वातावरण साफ एवं स्वच्छ है, चकराता, चिलिमिरी, चुरानी, सवाई, टांनडांडा, रामताल गार्डन, बैरटखाई, लाखामंडल, टाइगर फॉल, बुंदेर गुफा, कोटी कनासर, हनोल व देववन आदि कहीं पर्यटन स्थल है, जहां जाने पर आप एकदम तरोताजा हो जायेंगे।
पकवान
जौनसार बावर में कहीं पकवान बनाये जाते है, जिसमे से प्रमुख है हुलुए, पिनुए, कोपराड़ी या असके, चिलडे आदि ऐसे पकवान है जो आपको मुख्य रूप से केवल जौनसार बावर में ही खाने को मिलेंगे।
जौनसारी बोली कि लिपि बोगाई है
इन्हें भी देखें
देहरादून ज़िला , लाखामंडल देहरादून
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:देहरादून जिला
श्रेणी:देहरादून ज़िले के नगर
श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:लाखामण्डल
श्रेणी:भारत की जनजातियाँ