411 REFERENCE · Wikipedia
मूषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|मूषा या क्रुसिबिल
मूषा, घड़िया या क्रूसिबल (crucible) एक पात्र है जो बहुत अधिक ताप सहन कर सकता है। इसका उपयोग धातु, काच, तथा रंजक आदि के उत्पादन के लिये तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं की अनेकानेक प्रक्रियाओं के लिये किया जाता है। ऐतिहासिक रूप से मूषा का निर्माण मिट्टी से किया जाता था किन्तु इसे ऐसे किसी भी पदार्थ से बनाया जा सकता है जो इतना ताप सह सके जिस पर इसमें रखी चीज को पिघलाया जा सके।
श्रेणी:प्रयोगशाला उपस्कर
श्रेणी:बर्तन