Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उमर खान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

7 जून, 1982 को जन्में उमर खान (उर्दू: عمر خان) पाकिस्तान के फ़िल्म अभिनेता हैं। == जीवनी == === आरंभिक जीवन === उमर खान ७ जून १९८२ को लाहौर में जन्मे थे, भारतीय सीमा के निकट पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर, जिसे पाकिस्तान के दिल के रूप में भी जाना जाता है। उमर के पिता पाकिस्तान के केंद्रीय उच्च सेवा में थे लेकिन वहाँ की सैन्य तानाशाही की वजह से, वर्ष १९८४ में, उन्होंने स्वीडन जाने के लिए अपनी नौकरी और देश छोड़ने का निर्णय लिया, अपने बच्चों को एक सही, शांत और लोकतांत्रिक परिवेश में बड़ा करने के लिए। उमर सिर्फ दो साल के थे जब वे अरलांदा एयरपोर्ट पर उतरे, दुनिया के एक सबसे शांत और विख्यात शहर स्टाकहोम, स्वीडन की राजधानी, में अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए। उमर के पिता अपने बच्चों के लालन-पालन के मामले में काफी अपेक्षाएँ रखते थे और उन सभी के लिए एक शैक्षिक कैरियर की आशा करते थे, जो कि पाकिस्तान में उनके परिवार का सामान्य गुण था। वैसे उमर, बचपन से, शारीरिक क्रियाकलापों की ओर रुझान रखते थे और फुटबॉल, टेनिस, स्क्वैश खेला करते थे और वे एक अच्छे तैराक भी थे। बचपन में वे अक्सर अपने खुद के मोनोलॉग्स बना, अच्छे कपड़े पहन कर परिवार व दोस्तों के सामने नाट्याभिनय प्रस्तुत किया करते थे। सात साल की उम्र में उमर ने ब्रूस ली के प्रतिमान को और मार्शल आर्टस् को देखा और यह उनके जीवन भर का शौक बनने वाला था। इस समय तक उन्होंने प्रसिद्ध मार्शल आर्टस् फिल्मों के अलग-अलग दृश्यों की नकल उतारना शुरु कर दिया था और अपना ज्यादा समय इस दिशा में अपने कौशल और तकनीक को विकसित करने में गुजारते थे। उनके स्कूल के अधिकतर छात्र उनके मार्शल आर्टस् के शौक से परिचित थे, क्लास के जिन असाईनमेंट्स को वे अपने दोस्तों के साथ करते थे उनमें अक्सर छोटी-मोटी लड़ाई के दृश्य होते थे और वे नियमित रूप से अपने स्कूल में छोटी प्रस्तुतियाँ दिया करते थे। उमर ने अपनी किशोरावस्था में खुद की एक्शन फिल्म-माला का निर्माण किया, जिन्हें उन्होंने और उनके दोस्तों ने मिल कर बनाया था। पूर्ण संयोगवश, स्कूल के जैनिटर, जो स्वयं एक मार्शल आर्टस् कलाकार थे, ने उमर की एक फिल्म देखी और जल्द ही वे उमर के पहले मार्शल आर्टस् शिक्षक बनने वाले थे। वह व्यक्ति जिसने उमर को सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह उनके दूसरे शिक्षक थे; जो चीनी एक्शन-अभिनेता और नृत्यनिर्देशक थे। शिक्षक ने उन्हें मार्शल आर्टस् और एशियाई फिल्म निर्माण के एक नए क्षेत्र को खोजने में मदद किया। === कैरियर === १६ वर्ष की उम्र में उमर ने स्टंटमैन के रूप में अपना कैरियर बनाने का निश्चय किया, उनके परिवार के लिए एक बिल्कुल अपरिचित कैरियर। उन्हें अपना पहला काम स्वीडन के एक प्रमुख टी.वी. चैनल के द्वारा मिला. तब से उन्हें विभिन्न उत्पादनों में कई काम मिले हैं। अपने आकर्षक रंग-रूप की वजह से उन्हें, अभिनय और स्टंट रोल के अलावा, कई मॉडलिंग के प्रस्ताव भी मिले हैं। मॉडलिंग में उनका पदार्पण तब हुआ जब वे स्कैंडिवेनिया की एक बहु प्रसिद्ध फिटनेस पत्रिका के कवर पर आए। निर्देशकों के शब्दों में, “उनका मजबूत स्वरुप उन्हें स्क्रीन पर, बुरे व्यक्ति के, रोल के लिए सर्वोप्युक्त बनाता है।” उमर हमेशा से शारीरिक क्षमताओं से सम्मोहित रहे हैं और हमेशा इसके उत्कर्ष को पाना पसंद करते हैं। इसी वजह से वे एक्स्ट्रीम स्पोर्टस् की सभी चुनौतियों को ढूँढते व स्वीकारते हैं और आज वे दस अलग-अलग एक्स्ट्रीम स्पोर्टस् में शानदार परिणाम के साथ सक्रियता से भाग ले रहे हैं। वे अपने क्षेत्र के खतरों और जोखिमों को अच्छी तरह से जानते हैं, इसी वजह से वे हमेशा उच्चतम तैयारी करते हैं और मानते हैं कि उनका काम अधिकतम फिटनेस की मांग करता है। उनका आकर्षक रंग-रूप और कई स्टंट योग्यताओं का चयन उन्हें आज स्कैंडिवेनिया का सबसे मांग वाला स्टंटमैन और साथ ही साथ मॉडल भी, बनाता है। उनका अगला लक्ष्य एशियाई फिल्म उद्योग में एक एक्शन-अभिनेता के रूप में कैरियर बनाना है। == योग्यता ==