Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामकिंकर बैज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामकिंकर बैज (बंगला: রামকিঙ্কর বেইজ) (20 मई 1910 – 2 अगस्त 1980) भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे। आधुनिक भारतीय मूर्तिकला के अग्रदूतों में उनकी गणना होती थी। रामकिंकर बैज का जन्म पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक आर्थिक और सामाजिक रूप से विपन्न परिवार में हुआ। अपने दृढ़ संकल्प से वह भारतीय कला के प्रतिष्ठित प्रारंभिक आधुनिक कलाकारों में से एक बने। भारतीय कला में उनके अतुल्य योगदान के लिए वर्ष 1970 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। रामकिंकर जी की स्मारकीय शिल्पकृतियों ने सार्वजनिक कला में अपना एक अलग प्रतिमान स्थापित किया। बैज ने 427cm की (संथाल परिवार) नामक शिल्प का निर्माण किया। बैज ने सुजाता , कन्या तथा कुत्ता , अनाज की ओसाई आदि विशेष प्रसिद्ध चित्र तथा मूर्तियां बनाई है। वे प्रधानत: मूर्तिकार थे। सीमेंट, प्लास्टर तथा पत्थर से उन्होंने अनेक मूर्तियां बनाई है और प्राय प्रफुल्ल, जीवनी शक्ति से भरपूर तथा विकासशील जीवन की विषयों को ही उन्होंने मूर्तिमान किया है। बाहरी कड़ियाँ रामकिंकर बैज- एक सिंहावलोकन Ramkinkar Baij: THE MAN THAT WAS श्रेणी:१९७० पद्म भूषण श्रेणी:भारतीय मूर्तिकार श्रेणी:1906 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८० में निधन श्रेणी:1910 में जन्मे लोग