411 REFERENCE · Wikipedia
मानव-संगणक अन्योन्यक्रिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मानव-संगणक अन्योन्यक्रिया (Human-Computer Interaction / HCI) के अन्तर्गत मानव (अर्थात उपयोगकर्ता) तथा कम्प्यूटर के बीच अन्तरफलक (इंटरफेस) को ध्यान में रखकर कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के डिजाइन और उपयोग पर शोध किया जाता है। एचसीआई के क्षेत्र में शोधकर्ता इस बात का ध्यानपूर्वक प्रेक्षण, अध्ययन और विश्लेषण करते हैं कि मानव कम्प्यूटर के साथ कैसे क्रिया करता है। इसके शोधकर्ता ऐसी प्रौद्योगिकी डिजाइन करते हैं जो मानवों को कम्प्यूटरोंके साथ नवीन ढंग से परस्परक्रिया करने में सहायक हो। शोध की विधा के रूप में मानव-संगणक परस्परक्रिया उस स्थान पर स्थित है जहाँ कंप्यूटर विज्ञान, व्यवहार विज्ञान, डिजाइन, मीडिया अध्ययन और अध्ययन के कई अन्य क्षेत्र आपस में मिलते हैं।
श्रेणी:मानव संचार
श्रेणी:मानव-मशीन संक्रिया