411 REFERENCE · Wikipedia
हाखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाखाHakha / ဟားခါးမြို့ हाखा Myanmar N 22 38 43.9476 E 93 36 18.129 N बर्मा में स्थिति चिन राज्य, बर्मा ५०,००० २००५ लई
हाखा (बर्मी: ဟားခါးမြို့) बर्मा के चिन राज्य की राजधानी है और स्थानीय रूप से हाल्खा के नाम से भी जाना जाता है। यह चिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और समुद्रतल से ६००० फ़ुट ऊपर एक छोटे पठार पर स्थित है। शहर रुंग त्लांग (Rung Tlang) नामक एक बड़े पहाड़ के चरणों में है। इसके बीच में केवल एक मुख्य सड़क है जो U आकार की है जिसके इर्द-गिर्द शहर बढ़ रहा है। भौगोलिक रूप से हाखा चिन राज्य के मध्य में बसा हुआ है। शहर में अधिकतर लोग लई भाषा बोलते हैं, जो हाखा चिन भाषा भी कहलाती है।"Exploring Ethnic Diversity in Burma," Mikael Gravers, NIAS Press, 2007, ISBN 9788791114960
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
चिन राज्य
सन्दर्भ
श्रेणी:चिन राज्य
श्रेणी:बर्मा के आबाद स्थान