Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राल्फ बंच

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राल्फ बंच का पूरा नाम डॉ.राल्फ जॉनसन बंच (7 अगस्त, 1904 – 9 दिसंबर, 1971) है। वे नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी थे। ये एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वैज्ञानिक थे। 1950 मेें उन्हें अरब-इजरायल विवाद में मध्यस्थता करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। वे संयुक्त राष्ट्र के गठन और शुरुआती कामकाज में शामिल थे।About Dr. Ralph J. Bunche https://apsanet.org/diversity/ralph-bunche-summer-institute/about-dr-ralph-j-bunche/ American Political Science Association (APSA) 6 जून 2026 1953 में उन्होंने कुछ समय के लिए कार्यवाहक सेक्रेटरी-जनरल के तौर पर काम किया। उन्होंने उपनिवेशवाद खत्म करने की प्रक्रिया और संयुक्त राष्ट्र के कई शांति-स्थापना अभियानों में अहम भूमिका निभाई। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा इनका जन्म डेट्रॉइट मिशिगन में 7 अगस्त 1904 हुआ था। उनके पिता फ्रेड बंच एक नाई की दुकान में काम करते थे जहाँ केवल श्वेत ग्राहक आते थे। उनकी माँ ऑलिव (जॉनसन) बंच एक शौकिया संगीतकार थीं। उनकी नानी, "नाना" जॉनसन जो परिवार के साथ रहती थीं गुलामी में पैदा हुई थीं। Nobel Peace Prize 1950 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1950/bunche/biographical/ NobelPrize.org 6 जून 2026 जब बंच दस साल के थे तो परिवार अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको इस उम्मीद में चला गया, कि शुष्क जलवायु में उनके माता-पिता का खराब स्वास्थ्य सुधर जाएगा। हालाँकि दो साल बाद दोनों का निधन हो गया। उनकी नानी, एक अदम्य महिला जो "बाहर से" श्वेत दिखती थीं लेकिन "अंदर से पूरी तरह से अश्वेत" थीं । उनकी नानी दोनों को राल्फ और उनकी दो बहनों को लॉस एंजिल्स ले गईं। यहाँ राल्फ ने अखबार बेचकर, एक फिल्म अभिनेता के यहाँ नौकर बनकर। कालीन बिछाने वाली कंपनी में काम करके और जो भी छोटे-मोटे काम मिल पाते थे, उन्हें करके परिवार की तंग आर्थिक स्थिति में योगदान दिया। सन्दर्भ