Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द जेंटलमैन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द जेंटलमैन द जेंटलमैन.jpg द जेंटलमैन का पोस्टर अल्लू अरविंद महेश भट्ट अनु मलिक एस शंकर चिरंजीवी, जूही चावला, परेश रावल 18 नवंबर, 1994 भारत हिन्दी द जेंटलमैन 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया। यह 1993 की तमिल फिल्म जेंटलमैन की रीमेक है। इसमें जूही चावला और अपनी आखिरी हिन्दी फिल्म में चिरंजीवी में है। इसके संगीत में 1993 की फिल्म से तीन धुनें बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल की गई है, जिसके संगीतकार ए. आर. रहमान थे। संक्षेप विजय (चिरंजीवी) का एक छोटा सा अगरबत्ती का व्यवसाय है। जब वह इस में व्यस्त नहीं होता है, तो वह एक चोर है जो स्कूल बनाने और चलाने के लिए करोड़ पैसे चुराता है। वहाँ छात्र स्वतंत्र रूप से डॉक्टर, वकील इत्यादि बनने के लिए अध्ययन कर सकते हैं। परेश रावल के नेतृत्व में पुलिस हमेशा उसके पीछे लगी हुई है, लेकिन वह हमेशा छिप जाता है। अंत में, उसे चोर के रूप में पहचाना जाता है और फिर जूही चावला का चरित्र उससे सवाल करता है, जो उससे प्यार करती है। वह उसे बताता है कि उसका इरादा क्या है। क्योंकि वह मेडिकल स्कूल के लिए दान का भुगतान नहीं कर सका, उसके भाई (हरीश) और माँ ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। अंततः विजय को पकड़ा जाता है और दोषी ठहराया जाता है और जब उसे जेल से रिहा किया गया, तो उसका सपने का स्कूल खुलता है। वह जूही चावला से शादी करता है, जिसने लंबे समय तक उसके लिए इंतजार किया है। मुख्य कलाकार चिरंजीवी - विजय जूही चावला परेश रावल लक्ष्मीकांत बेर्डे दीपक तिजोरी हरीश संगीत गायक रूप सुहाना लगता है एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के॰ एस॰ चित्रा इन्दीवर 4:45 हम अपने गमों को विनोद राठोड़, साधना सरगम राहत इन्दौरी 7:43 झूम के दिल ने एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के॰ एस॰ चित्रा रजन खेड़ा 5:52 व्हौट इज़ लव अलीशा चिनॉय, अनु मलिक इन्दीवर 7:58 आशिकी में हद से विनोद राठोड़, साधना सरगम रजन खेड़ा 4:46 चिक पिका रिका बूम सुरेश पीटर्स रजन खेड़ा 5:27 बाहरी कड़ियाँ 0172487 द जेंटलमैन श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में