Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तूवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तूवा गणतंत्रТыва РеспубликаTuva Republic Tuva in Russia.svg किज़िल १,७०,५०० ३,०७,९३० २०१० १.८१ रायोन (ज़िले) १७ तूवी तूवा, जिसका सरकारी नाम तूवा गणतंत्र (तूवी: Тыва Республика तिवा रयिसपुब्लिका) है, मध्य एशिया के दक्षिणी साइबेरिया क्षेत्र में स्थित रूस का एक राज्य है जो रूस की संघ व्यवस्था में गणतंत्र की हैसियत रखता है। भौगोलिक दृष्टि से तूवा ठीक एशिया के महाद्वीप के भौगोलिक केंद्र में बैठता है। तूवा की सरहदें कुछ अन्य रूसी राज्यों से लगतीं हैं और दक्षिण की ओर मंगोलिया से लगतीं हैं। तूवा की राजधानी किज़िल है। इस राज्य में अधिकतर लोग तूवी भाषा बोलते हैं, हालांकि की रूसी भी कई लोगों द्वारा समझी और बोली जाती है। १९४४ तक तूवा एक तन्नू तूवा नाम का अलग राष्ट्र था, लेकिन १९४४ में इसका रूस और सोवियत संघ में विलय हो गया। अन्य भाषाओँ में thumb|तूवा में एक यर्ट खेमा thumb|तूवा में कुश्ती रूसी में तूवा को "रयिसपुब्लिका तिवा" (Тыва Республика) कहते हैं तूवी में तूवा को "तिवा रयिसपुब्लिका" (Респу́блика Тыва́) कहते हैं मंगोल में तूवा को "बुग्द नाइरमदाख़ तूवा उल्स" (Бүгд Найрамдах Тува Улс) कहते हैं धर्म right तूवा में धर्म (सन 2012)http://sreda.org/arena Arena – Atlas of Religions and Nationalities in Russia Sreda 1 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20180612143249/http://sreda.org/arena 12 जून 2018 liveKommersant RU http://c2.kommersant.ru/ISSUES.PHOTO/OGONIOK/2012/034/ogcyhjk2.jpg 2012 Survey Maps Ogonek 34 5243 August 27, 2012 September 24, 2012 https://web.archive.org/web/20170320090751/http://c2.kommersant.ru/ISSUES.PHOTO/OGONIOK/2012/034/ogcyhjk2.jpg 20 मार्च 2017 dead बौद्ध धर्म 61.8 Yellow तेन्ग्री धर्म व असंगठित ओझाप्रथा 8 Chartreuse पूर्वी पारम्परिक ईसाई 2.5 DarkOrchid नास्तिकता और ग़ैर-धार्मिकता 12 Black अध्यात्मवाद 8 Honeydew अन्य व अघोषित 7.7 RosyBrown बौद्ध धर्म तूवा का प्रमुख धर्म है जो करीब 62% है। भूगोल तूवा की राजधानी, किज़िल, एशिया के भौगोलिक ह्रदय (यानि बिलकुल बीच) में स्थित है। पूर्वी तूवा थोड़ी ऊंचाई पर और वनों से हरा-भरा है, जबकि पश्चिमी तूवा निचली ज़मीन वाला शुष्क इलाक़ा है। तूवा का क्षेत्रफल १७०,४२७ वर्ग किमी है (यानि लगभग भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा छोटा)। २००२ में तूवा में ३०५,९०० लोगों की आबादी थी। तूवा में क़रीब ८,००० नदियाँ हैं जो लगभग सारी की सारी येनिसेय नदी में मिल जाने वाली धाराएँ हैं। तूवा में ज़मीन से निकलने वाले कई पानी के चश्मे भी हैं। सीमाएं रूस के अन्य राज्य जिनकी सीमाएं तूवा से मिलतीं हैं: ख़कासिया गणराज्य, क्रास्नोयार्स्क क्राय, इर्कुत्स्क ओब्लास्त, बुर्यातिया गणराज्य, अल्ताई गणराज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: मंगोलिया के साथ १,३०५ किमी (८११ मील) लम्बी सीमा पहाड़-पर्वत तूवा का ८०% इलाक़ा पहाड़ी है। पूरा राज्य दो पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है - सायन पर्वत शृंखला और तन्नू ओला पर्वत शृंखला मौसम साइबेरिया में होने की वजह से तूवा एक ठंडा इलाक़ा है। जनवरी में औसत तापमान -३२° सेंटीग्रेड रहता है और जुलाई में +18° सेंटीग्रेड। इन्हें भी देखें साइबेरिया मंगोलिया मध्य एशिया रूस के गणतंत्र सन्दर्भ श्रेणी:तूवा श्रेणी:साइबेरिया श्रेणी:रूस श्रेणी:मध्य एशिया श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:रूस के गणतंत्र श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना