Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेद्ज़िबिज़्का क़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300 px|मेद्ज़िबिज़्का क़िला मेद्ज़िबिज़्का क़िला (यूक्रेनी: Меджибізька фортеця, रोमन: Medzhybiz'ka fortetsya) यूक्रेन के मेद्ज़िबिज़ शहर में स्थित किला है। यह 'पिवदेन्यी बुह' ("Pivdennyi" (Південний) का हिंदी अर्थ है "दक्षिण") और बुझोक नदियों के संगम पर बना हुआ है।L. Gorobets A. Stupak O. Kovalchuk T. Volynskyi V. Vietrov The use of animals by inhabitants of the Medzhybizh Castle (Ukraine) in the 12th–19th centuries CE जर्नल ऑफ़ आर्कियोलॉजिकल साइंस: रिपोर्ट्स सितंबर 2025 65 https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S2352409X25002202 24 अगस्त 2026 12वीं-19वीं सदी में मेदज़ीबिज़ कैसल (यूक्रेन) के निवासियों द्वारा पशुओं का उपयोग ऐल्सिवियर ऑनलाइन en The Medzhybizh Castle is located on a high hill between the Southern Bug and Buzhok rivers in Khmelnytskyi Oblast, western Ukraine इसे मेद्ज़िबिज़् कैसल (यूक्रेनी: Меджибізький замок; पोलिश: Zamek w Międzybożu) भी कहा जाता है। वर्तमान में यह राष्ट्रीय ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संरक्षित क्षेत्र का हिस्सा है। परिचय मेद्ज़िबिज़्का क़िला पश्चिमी यूक्रेन में 'पिवदेन्यी बुह' नदी के तट पर स्थित है। यहाँ अलग-अलग दौर की विविध वास्तुकला शैलियों और रक्षात्मक निर्माण कला की झलक देखने को मिलती है। इसमें मध्यकालीन दुर्ग की विशेषताएँ तथा बाद के समय की मज़बूत किला-बंदी भी देखने को मिलती है। विशेषताएँ वर्तमान में मेद्ज़िबिज़्का किला यूक्रेन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। इसकी ऊँची दीवारों के अंदर संग्रहालय भी बने हुए हैं जिनमें इस इलाके का इतिहास, लोक-जीवन दर्शाया गया है। इसमें सन् 1930 के दशक में यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणराज्य में पड़े भयानक अकाल 'होलोडोमोर' से संबंधित जानकारी भी पाई जाती है। इसमें मेद्ज़िबिज़् के शासन के घटनापूर्ण इतिहास के साथ-साथ, निर्णायक युद्धों तथा प्राप्त विजयों के बारे में विस्तार से जानकारी पाई जाती है। इस स्थान पर होने वाले मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम वहाँ के प्राचीन इतिहास को फिर से ज़िंदा कर देते हैं।Fortress Medzhybizh https://forte-cultura.net/ansicht/getData/90 फ़ोर्टे-कल्चरा.नेट 24 अगस्त 2026 en live मेद्ज़िबिज़्का किला अन्य सन् 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के समय मेद्ज़िबिज़्का किला एक सुरक्षात्मक संरचना और कई शरणार्थियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए आश्रय स्थल बन गया था। अप्रैल 2022 में, 'फोर्टे कल्चरा' ने मेद्ज़िबिज़्का किले को आधिकारिक रूप से "यूरोपीय सांस्कृतिक मार्ग के पड़ाव" का दर्जा किया।Fortress Medzhybizh https://forte-cultura.net/ansicht/getData/90 फ़ोर्टे-कल्चरा.नेट 24 अगस्त 2026 en live मेद्ज़िबिज़्का किला चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें एस्की-क़ैरमन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ स्टेट हिस्टोरिकल-कल्चरल प्रिजर्व "मेद्ज़िबिज़्" की आधिकारिक वेबसाइट मेद्ज़िबिज़्का किले को ड्रोन से दिखाया गया। श्रेणी:दुर्ग श्रेणी:युक्रेन की संस्कृति श्रेणी:युक्रेन का इतिहास