411 REFERENCE · Wikipedia
२३ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
23 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 143वॉ (लीप वर्ष में 144 वॉ) दिन है। साल में अभी और 222 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1923 – बेल्जियम ने सेवना एयरलाइंस बनाया।
2010 – कान्स फ़िल्म समारोह में अपिचातपॉन्ग वीरासेताकुल द्वारा निर्देशित थाईलैंड की फ़िल्म 'अंकल बोनमी हू कैन रिकॉल हिज़ पास्ट लाइव्स' को सबसे बड़े पुरस्कार 'पाम ड'ओर' से सम्मानित किया गया।
2016 – भारत ने अपना पहला स्वदेशी पुनर्प्रयोज्य अंतरिक्ष शटल प्रमोचित किया।
2023 – टोक्यो ओलपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नम्बर एक जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट वन गए है।
1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
2024 - काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतेह करने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय बालिका पर्वतारोही बन गईं गया।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया , हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
जन्म
1894 – मेंहदी नवाज़ जंग, निजाम शासन के कार्यकारी परिषद के सचिव।
1896 – कमलाबाई होसपेट, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1918 – प्रह्लाद चुन्नीलाल वैद्य, भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
1919 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
1923 – पाल्देन थोन्दुप नामग्याल, सिक्किम राज्य के 12 वें और अंतिम राजा।
1931 – वसुंधरा कोमकली, भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
1923 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
निधन
1895 – सितार-ए-भहद शिवप्रसाद, भारतीय साहित्यकार, इतिहासकार।
1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मई