411 REFERENCE · Wikipedia
१ जुलाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८२वॉ (लीप वर्ष में १८३ वॉ) दिन है। साल में अभी और १८३ दिन बाकी है।
== प्रमुख घटनाएँ ==
1909 - मदन लाल ढीगरा ने विलियम कर्जन वाइली को गोली मारकर हत्या करने के कारण गिरफ्तार किया गया।
१७०८ - टेवाफ्लोस इथियोपिया के सम्राट बनाये गए।
१७४५ - युद्धपोत एलिजाबेथ को बोनी प्रिंस चार्ली की फ्रिगेट डौटल में शामिल किया गया।
१७४७ - लाफेल में लड़ाई: फ्रांस ने ब्रिटिश / डच सेना को हराया।
१७८१ – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
१८५२ - सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ' सिंध डाक (Scinde Dawk)' नामक डाक टिकट जारी किया गया।
१८६२ – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
१८७८ – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।
१८७९ – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
१९२१ – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
१९४९ - जब स्वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
१९५५ – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
१९६० - घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य , जिसे गणराज्य घोषित किया गया था।
१९६३ – यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।
१९६४ – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
१९६५ - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
१९६८ – ६२ देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
१९७५ – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए २० सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
१९७९ – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।
१९९० - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
१९९१ - बारसा संधि भंग की गयी।
१९९४ - रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
१९९४ - विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
१९९५ - सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
१९९६ - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
१९९७ – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
१९९७ - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
२००० - लार्ड्स के १००वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
२००३ - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
२००४ - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
२००६ - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
२००६ - एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने ८ स्वर्ण जीते।
२००६ - चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि।
२००६ - इराक़ में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने ५० लाख डालर का इनाम रखा।
२००६ - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ६८ वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
२००६ - परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
२००७ – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
२००७ - दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
२००८ - गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।
२०१३ – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/२००४एन१ की खोज की।
२०१३ - क्रोएशिया यूरोपीय संघ के २८ वाँ सदस्य बना।
२०१४ - मार्टिन शुल्ज यूरोपीय संसद के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित किये गए।
२०१७ - भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।
२०१९ - संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन के पहले संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का आरम्भ हुआ।
२०१९ - एनएस विश्वनाथन को एक साल के लिए आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के डिप्टी गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त किया गया।
२०१९ - अफस्पा के तहत पूरे नगालैंड को और छह महीनों (दिसंबर अंत तक) के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया।
२०२० - यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की उड़ानों पर छह महीने के लिए रोक लगाई।
२०२० - अमेरिका, मैक्सिको और [[कनाडा के बीच एक नया मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ। इसने तीन देशों के बीच २६ वर्ष पुराने व्यापार समझौते ‘उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा)’ की जगह ली।
२०२० - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगलयान यानी मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) ने मंगल ग्रह के नजदीकी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीर ली।
== जन्म ==
1882 - बिधान चंद्र राय - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1889 - बेनेगल रामा राव - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1913 - वसंतराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1914 - कलराज मिश्र - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1917 - श्याम सरन नेगी - हिमाचल प्रदेश के एक शिक्षक थे जो देश के पहले मतदाता के रूप में जाने जाते थे।
1921 - ए. आर. किदवई - बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1925 - अमरकांत - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार
1927 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 8वें प्रधानमंत्री।
1927 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
1928 - राम नरेश यादव - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1933 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
1933 - कन्हैयालाल नंदन - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
1936 - कृष्ण बिहारी मिश्र - हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार थे।
1937 - सत्यदेव नारायण आर्य - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1938 - हरिप्रसाद चौरसिया - बाँसुरी वादक और संगीतकार।
1939 - कप्तान सिंह सोलंकी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1944 - लीलाधर जगूड़ी - हिन्दी साहित्य के प्रतिनिधी कवि, लेखक और सम्पादक हैं
1949 - वेंकैया नायडू - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति (१४वें) एवं प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।
1952 - गोपाल भार्गव - मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री'।
1959 - मनोज सिन्हा - जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं।
1963 - जी. सतीश रेड्डी - भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं
1966 - उस्ताद राशिद ख़ान - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार थे।
1973 - अखिलेश यादव - समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
== निधन ==
1862 - बिधान चंद्र राय - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1941 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।
1962 - पुरुषोत्तम दास टंडन - आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक।
== बाहरी कड़ियाँ ==
बीबीसी पे यह दिन