411 REFERENCE · Wikipedia
राजकुमार (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजकुमार राजकुमार.jpg राजकुमार का पोस्टर टुटू शर्मा पंकज पाराशर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डैनी डेन्जोंगपा, रीना रॉय, फरीदा ज़लाल, नसीरुद्दीन शाह 22 मार्च, 1996 भारत हिन्दी
राजकुमार पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की ऐतिहासिक फ़न्तासी फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह और रीना रॉय प्रमुख भूमिका में हैं।
संक्षेप
रानी मां (रीना रॉय) के पति को पड़ोसी राज्य के बुरे प्रधान मंत्री दुर्जन सिंह (नसीरुद्दीन शाह) द्वारा मार दिया गया। प्रधान मंत्री खुद इस हत्या से मुकर जाता है और राजकुमारी विशाका (माधुरी दीक्षित) के पिता, राजा पर दोष देता है। रानी मां राजकुमारी के खिलाफ मौत का बदला लेने की कसम खाती हैं। मान सिंह का एक जुड़वां भाई, सुरजन सिंह (नसीरुद्दीन शाह) भी है जो कि कुछ बेवकूफ है लेकिन इसके बावजूद बुरा नहीं है। रानी मां चौंक गई और परेशान हैं जब उन्हें पता चला कि उनका एकमात्र बेटा राजकुमार (अनिल कपूर) राजकुमारी से प्यार करता है। वह इस विवाह का विरोध करने के लिए तैयार है, जबकि राजकुमार राजकुमारी से शादी करने के लिए कोई भी रस्ता अपनाएगा। माँ और बेटे को ये निर्धारित करना है कि क्या परिवार में किसी को शामिल करना सर्वोत्तम हित में है, जिसने क्रमशः पति और पिता को मार दिया है।
मुख्य कलाकार
अनिल कपूर - राजकुमार
माधुरी दीक्षित - राजकुमारी विशाका
डैनी डेन्जोंगपा - अली
नसीरुद्दीन शाह - दुर्जन सिंह / सुरजन सिंह
रीना रॉय - रानी माँ
फरीदा ज़लाल - पन्ना (दाई माँ)
अरुणा ईरानी - चुड़ैल
विजयेन्द्र घटगे
गिरजा शंकर
प्रदीप रावत
आशा शर्मा
हरीश पटेल
अरुण बाली
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल पायल मेरी जादू जगाती है अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 5:54 बेचैन हूँ मैं बेताब है तू अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 5:11 आँखों के आगे पीछे कविता कृष्णमूर्ति 7:53 आजा आजा तू आनेवाले इकबाल साबरी, अफजल साबरी, सुखविंदर सिंह, जयश्री शिवराम 6:25 ओ मेरे राजकुमार अलका याज्ञनिक 4:46 ये खूबसूरत बदन क्या यूँ ही अलका याज्ञनिक 6:59 तू बिजली है या तितली है उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:50
बाहरी कड़ियाँ
0117436 राजकुमार
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में