Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुफिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|कुफिया पहने एक इराकी कूफ़िया (अरबी: كوفية‎‎ कूफ़ियाह, जिसका अर्थ है "कूफ़ा शहर से" (الكوفة); बहुवचन كوفيات कूफ़ीयात), जिसे ग़ुतरा (غترة), शुमाग़ (شماغ), हत्ता (حطة), मशदा (مشدة), चुफ़िया (फ़ारसी: چفیه) या सेमेदानी (कुर्द: جه مه داني), एक वर्गाकार पारंपरिक सिरवस्त्र है जिसे मध्य पूर्वी देशों के लोगों मुख्यत: अरब लोगों द्वारा पहना जाता है। आम तौर पर यह सूती कपड़े से बना होता है। पारंपरिक रूप से इसे अरबों के अलावा कुछ मिर्ज्राही यहूदियों और ईरान के खानाबदोशों (विशेषकर कुर्दिश लोगों) द्वारा पहना जाता है। सामान्यतः यह शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है क्योंकि इससे धूप, धूल और रेत से सुरक्षा मिलती है। चारखाने में बुना इसका विशिष्ट डिज़ाइन शायद प्राचीन मेसोपोटामियाई संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन पैटर्न का सही मूल अज्ञात है। सन्दर्भ श्रेणी:अरब संस्कृति