Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पन्दित शक्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्पन्दित शक्ति (Pulsed power) किसी अवयव में अपेक्षाकृत लम्बे समय में ऊर्जा एकत्र करके इस ऊर्जा को अल्प समय में निर्मुक्त करने का विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। इससे हमें अल्प समय के लिये अत्यधिक तात्क्षणिक शक्ति (instantaneous power) प्राप्त हो जाती है। उदाहरण के लिये, किसी संधारित्र में धीरे-धीरे करके १ जूल ऊर्जा एकत्र की जाय और इस ऊर्जा को केवल १ माइक्रोसेकेण्ड में ही किसी लोड में निर्मुक्त कर दिया जाय तो एक माइक्रोसेकेण्ड की अवधि के लिये उस लोड को १ मेगावाट तात्क्षणिक शक्ति मिलेगी। किन्तु इसी १ जूल ऊर्जा को किसी लोड में १ सेकेण्ड में निर्मुक्त किया जाय तो उस लोड को केवल १ वाट तात्क्षणिक ऊर्जा मिलेगी। स्पन्दित शक्ति का उपयोग अनेक क्षेत्रों में होता है, जैसे- राडार, कण त्वरक, अति उच्च चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने के लिये, फ्यूजन अनुसंधान, विद्युतचुम्बकीय स्पन्द (पल्सेस), तथा उच्च शक्ति वाले स्पन्दित लेजर आदि। == इन्हें भी देखें == स्पन्द जनक जालक्रम (PFN) मार्क्स जनित्र