Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अखरोट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अखरोट Juglans major Morton.jpg 250px Juglans majorMorton Arboretum acc. 614-47*1 पादप मैग्नोलियोफ़ाय्टा मैग्निलियोप्सीडा फ़ागालेस (Fagales) जग्लैंडासीए (Juglandaceae) जग्लान्स (Juglans) L. Species See text अखरोट (अंग्रेजी: Walnut, वैज्ञानिक नाम : Juglans Regia) पतझड़ करने वाले बहुत सुन्दर और सुगन्धित पेड़ होते हैं। इसकी दो जातियां पाई जाती हैं। 'जंगली अखरोट' 100 से 200 फीट तक ऊंचे, अपने आप उगते हैं। इसके फल का छिलका मोटा होता है। 'कृषिजन्य अखरोट' 40 से 90 फुट तक ऊंचा होता है और इसके फलों का छिलका पतला होता है। इसे 'कागजी अखरोट' कहते हैं। इससे बन्दूकों के कुन्दे बनाये जाते हैं। अखरोट का फल एक प्रकार का सूखा मेवा है जो खाने के लिये उपयोग में लाया जाता है। अखरोट का बाह्य आवरण एकदम कठोर होता है और अंदर मानव मस्तिष्क के जैसे आकार वाली गिरी होती है। अखरोट (के वृक्ष) का वानस्पतिक नाम जग्लान्स निग्रा (Juglans Nigra) है। आधी मुट्ठी अखरोट में 392 कैलोरी ऊर्जा होती हैं, 9 ग्राम प्रोटीन होता है, 39 ग्राम वसा होती है और 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें विटामिन ई और बी6, कैल्शियम और मिनेरल भी पर्याप्तं मात्रा में होते हैं। विशेषता left|200px|अखरोट का बाहरी आवरणअखरोट का वानस्पतिक नाम जग्लांस निग्रा है और अखरोट का वृक्ष, एक पतझड़ करने वाला वृक्ष है, जिसकी दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं I अखरोट का फल गोल आकर का, एकल बीज वाला, एक बहुत ही कड़े खोल वाला  फल होता है I पहले ये फल हरे रंग का होता है, लेकिन आमतौर पर पूरी तरह से पकने के बाद भूरे रंग का दिखाई देता है। फिर छिलका हटाने से अखरोट का खोल का दिखाई देता है, इस कड़े खोल को हटानें पर भूरे रंग के बीज एक दूसरे में संलग्न होते हैं जिसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। http://www.tis-gdv.de/tis_e/ware/nuesse/walnuss/walnuss.htm#toxizitaet संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20150214032218/http://www.tis-gdv.de/tis_e/ware/nuesse/walnuss/walnuss.htm#toxizitaet 14 फ़रवरी 2015 dead प्रकार left|200px|अखरोट की गिरी अखरोट की दो सबसे आम प्रमुख प्रजातियां बीज के लिए उगाई जाती हैं - फारसी या अंग्रेजी अखरोट और काले अखरोट। अंग्रेजी अखरोट(जग्लांस रेजिया) फारस में उत्पन्न हुआ, और काले अखरोट (जग्लांस निग्रा)  पूर्वी उत्तर अमेरिका में उत्पन्न हुआ। काला अखरोट स्वाद में ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन इसके उत्पादन में कड़ी मेहनत और खराब हुल्लिंग विशेषताओं के कारण, व्यावसायिक स्तर पर, इसका उत्पादन नहीं किया जाता। पर इसके कई संकरों को व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन के लिए विकसित किया गया है, जो लगभग अंग्रेजी अखरोट के समान ही होते हैं। http://aic.ucdavis.edu/profiles/Walnut-2006.pdf संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20111208083736/http://aic.ucdavis.edu/profiles/Walnut-2006.pdf 8 दिसंबर 2011 live अन्य प्रजातियों में, कैलिफोर्निया का काला अखरोट, जिसे जग्लांस कैलिफोर्निका कहते है, के अलावा जग्लांस सिनेराय(बर्टनट्स) और जग्लांस एरिजोना पाए जाते हैं। उत्पादन अखरोट के उत्पादन में चीन सबसे आगे हैं और इसका उत्पादन करने वाले अन्य देशों में प्रमुख हैं - ईरान, अमेरिका, तुर्की और यूक्रेन I पूर्वी यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा उपज होती है जिनमें प्रमुख्य हैं , स्लोवेनिया और रोमानिया। भारत में कश्मीर घाटी में इसकी उपज होती है http://www.fao.org/faostat/en/#data/QC/visualize संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170511194947/http://www.fao.org/faostat/en/#data/QC/visualize 11 मई 2017 live संयुक्त राज्य अमेरिका अखरोट का विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक है और उसके बाद तुर्की का स्थान है। http://agriexchange.apeda.gov.in/product_profile/Major_Exporing_Countries.aspx?categorycode=0203 संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20161002121133/http://agriexchange.apeda.gov.in/product_profile/Major_Exporing_Countries.aspx?categorycode=0203 2 अक्तूबर 2016 live भंडारण अखरोट जैसे फलों को अच्छी तरह से संसाधित और संग्रहित किया जाना चाहिए। खराब तरीके से भंडारण के कारण कीट और फफूंदी के होने से अखरोट ख़राब हो जाता है। अखरोट के लंबे समय तक भंडारण के लिए आदर्श तापमान -3 से 0 डिग्री सेल्सियस है। औद्योगिक और घरेलू भंडारण के लिए आद्रता कम होनी चाहिए। http://www.fao.org/docrep/W9474T/W9474T06.HTM संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20110307103138/http://www.fao.org/docrep/w9474t/w9474t06.htm 7 मार्च 2011 live पोषण मूल्य 200px|left|अखरोट, साबत एवं गिरीबिना खोल के अखरोट में 4% पानी, 15% प्रोटीन, 65% वसा और 14% कार्बोहाइड्रेट और 7% फाइबर पाया जाता है। अखरोट में कई आहार खनिजों की समृद्धता होती है, विशेषकर , मैंगनीज और विटामिन बी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। http://nutritiondata.self.com/facts/nut-and-seed-products/3138/2 संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20140705192121/http://nutritiondata.self.com/facts/nut-and-seed-products/3138/2 5 जुलाई 2014 live अधिकतर कड़े खोल वाले फलों में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, इसके विपरीत, अखरोट का तेल मुख्यतः पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (कुल वसा का 72%), विशेष रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (14%) और लिनोलिक एसिड (58%) से बना है, हालांकि इसमें ओलीक एसिड भी कुल वसा का 13% तक पाया जाता है। उपयोग भोजन में अखरोट का उपयोग अखरोट को छीलकर ऐसे ही या भून कर खाया जाता है या इसका प्रयोग अन्य खाद्य पदार्थों में एक घटक के रूप में किया जाता है। कई मिठाइयों और अन्य व्यंजनों में इसका प्रयोग किया जाता है। अखरोट बटर और अखरोट तेल के भी बहुत उपयोग हैं। डॉ.पंकज नरम के अनुसार अखरोट का सेवन करने से वृद्धावस्था में भी शरीर की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती है। http://www.bizjournals.com/prnewswire/press_releases/2016/08/11/MN65841 संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170312050746/http://www.bizjournals.com/prnewswire/press_releases/2016/08/11/MN65841 12 मार्च 2017 live डॉ मेर्कल के अनुसार अखरोट वजन कम करने में और दिल की बीमारियों से बचाने में सहायक करता है। http://articles.mercola.com/sites/articles/archive/2014/05/19/7-walnuts-benefits.aspx संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170312053641/http://articles.mercola.com/sites/articles/archive/2014/05/19/7-walnuts-benefits.aspx 12 मार्च 2017 dead अन्य उपयोग या गैर-खाद्य अनुप्रयोग स्याही और रंजक                                                                                                                                                                              काले अखरोट जग्लांस निग्रा का प्रयोग लिखने और ड्राइंग के लिए उपयोग की जाने वाली एक स्याही को बनाने में किया जाता था। http://www.gnsi.science-art.com/GNSIDC/reports/2002Oct/Oct2002.html संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20141009140617/http://www.gnsi.science-art.com/GNSIDC/reports/2002Oct/Oct2002.html 9 अक्तूबर 2014 dead अखरोट के खोल की भूसी बनाकर इसका उपयोग, रंजक के रूप में, कपड़ों के लिए, एक भूरे रंग की डाई के रूप में किया जाता है। https://books.google.co.in/books?id=9Z6vCGbf66YC&pg=PA267&lpg=PA267&dq=walnut+hair+dye+history&source=bl&ots=YL_azTp8ld&sig=9Cog5RD6zDZgPUMgdM-YzeWRP1o&hl=en&sa=X&ei=RNi1U_u4JMmZPeLBgPAI&redir_esc=y#v=onepage&q=walnut&f=false संग्रहीत प्रति 10 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170312072556/https://books.google.co.in/books?id=9Z6vCGbf66YC&pg=PA267&lpg=PA267&dq=walnut+hair+dye+history&source=bl&ots=YL_azTp8ld&sig=9Cog5RD6zDZgPUMgdM-YzeWRP1o&hl=en&sa=X&ei=RNi1U_u4JMmZPeLBgPAI&redir_esc=y#v=onepage&q=walnut&f=false 12 मार्च 2017 live रासायनिक विश्लेषण अखरोट के खोल में पोलिफिनाल्स पाए जाते हैं। अखरोट की भूसी में फेरिलिक एसिड, वनिलिक एसिड, कोमेंरिक एसिड, सिरिंजिक एसिड, माइिरिसिटीन, जुगलोन सहित सात फीनोलिक यौगिकों की पहचान की गई है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ अखरोट खाने के फायदे और उपयोग https://web.archive.org/web/20230504233046/https://fitnessupchar.com/akhrot-khane-ke-fayde/ 4 मई 2023 श्रेणी:मेवा