Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शापूर द्वितीय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शापूर द्वितीयpal 𐭱𐭧𐭯𐭥𐭧𐭥𐭩 ईरानियों एवं अनीरानियों के शहंशाह Bust of Shapur II the Great in the Metropolitan Museum of Art.jpg Derafsh kaviani.svg सासानी साम्राज्य के शहंशाह 309–379 आज़र नरसी अर्दशीर द्वितीय ईफ़्रा होरमज़्द (309–325) शापूर तृतीयज़्रुवानदुख़्त सासानी राजवंश होरमज़्द द्वितीय ईफ़्रा होरमज़्द 309 379 (आयु 70) पारसी धर्म शापूर द्वितीय (मध्य फारसी: 𐭱𐭧𐭯𐭥𐭧𐭥𐭩) जिसे शापूर महान के उपनाम से भी जाना जाता है, सासानी साम्राज्य का दसवां शहंशाह था। उन्होंने जन्म के समय ही उपाधि ली और 70 वर्ष की आयु में अपनी मृत्यु तक इसे धारण किया, जिससे वे ईरान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट बन गए। शापूर हुरमुज़ द्वितीय का पुत्र था। उसके शासनकाल के समय, साम्राज्य के क्षेत्र तथा सैन्य शक्ति का विस्तार अत्याधिक दर पर हुआ और इस समय को प्रथम सासानी स्वर्ण युग माना गया। इस कारण, शापूर को ख़ुसरो प्रथम और शापूर प्रथम जैसे महान सासानी राजाओं में से एक माना जाता है। 16 वर्ष के आयु में, उन्होंने अरब सेनाओं और जनजातियों के विरुद्ध अत्यधिक सफल सैन्य अभियान शुरू किए। शापूर के पास कठोर धार्मिक नियम थें, जहाँ वो अपधर्मियों, धर्मत्यागियों और ईसाइयों की प्रताड़ना करता था। शापूर प्रथम जैसे शापुर द्वितीय भी यहूदियों के तरफ़ सहनशील था, जो सापेक्ष स्वतंत्रता में रहते थे और उनके काल के समय कई लाभ प्राप्त किए थें। उसके मृत्यु के समय, सासानी साम्राज्य पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली था, पूर्व में उसके दुश्मनों को शांत किया गया और आर्मीनिया राज्य क़ब्ज़े में था।