411 REFERENCE · Wikipedia
शीशा (1986 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शीशा शीशा.jpg शीशा का पोस्टर बासु चटर्जी बप्पी लहरी मिथुन चक्रवर्ती, मुनमुन सेन, विजयेन्द्र घटगे, मल्लिका साराभाई 1986 भारत हिन्दी
शीशा 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन बासु चटर्जी द्वारा किया गया और मिथुन चक्रवर्ती, मुनमुन सेन, विजयेन्द्र घटगे, और मल्लिका साराभाई ने इसमें अभिनय किया।
संक्षेप
दिनेश प्रकाश (मिथुन चक्रवर्ती) और मनीषा (मुनमुन सेन) प्यार में थे और उन्होंने शादी कर ली। अब दिनेश चेंबूर में स्थित एक ड्रग्स कंपनी में कार्यकारी निर्देशक है। 15 दिसंबर को पड़ने वाले उसके जन्मदिन की एक पार्टी में, मनीषा अपने कई दोस्तों को आमंत्रित करती है। जिनमें एडवोकेट अशोक कुमार (विजयेन्द्र घटगे) शामिल हैं।
लेकिन वह चौंक जाती है जब उसे पता चलता है कि उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति पर वर्सोवा स्थित अपनी कंपनी की टेलीफोन ऑपरेटर पूनम (मल्लिका साराभाई) पर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती — दिनेश प्रकाश
मुनमुन सेन — मनीषा 'मोना' प्रकाश
विजयेन्द्र घटगे — वकील अशोक कुमार
सुरेश चटवाल — रुक्मणि का पति
मल्लिका साराभाई — पूनम
भगवान सिन्हा — धरमराज
मल्लिका साराभाई — पूनम
गुड्डी मारुति — रजनी
मधु मीता — दीपा कुमार
नन्दिता ठाकुर — रुक्मिणी
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी योगेश प्यार है बस यही किशोर कुमार 4:28 प्यार है क्या किशोर कुमार 4:28 हाँ क्या होगा आशा भोंसले 4:51 ये तो नारी बप्पी लहरी 4:51
बाहरी कड़ियाँ
0158215 शीशा
श्रेणी:1986 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में