411 REFERENCE · Wikipedia
निज़वा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निज़वा نزوى / Nizwa निज़वा Oman 22 56 N 57 32 E ओमान में स्थिति अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह, ओमान ७,३१,७३० २००८ अरबी
निज़वा (अरबी: نزوى, अंग्रेज़ी: Nizwa) ओमान के अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह (प्रांतीय-स्तर का विभाग) का सबसे बड़ा शहर और ओमान की भूतपूर्व राजधानी है। यह ओमान के सबसे पुराने शहरों में से एक है और कभी व्यापार, धर्म, शिक्षा और कला का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था।The Rough Guide to Oman, Gavin Thomas, pp. 85, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8935-8, ... The principal city of the interior, Nizwa played a key role in the history of Oman for well over a thousand years, from the earliest days of Islam through to the 1950s ...
विवरण
निज़वा ओमान की वर्तमान राजधानी मसक़त से १४० किमी की दूरी पर है। यह पश्चिमी हजर पहाड़ों के चरणों में स्थित है। यह देश के एक बड़े भाग के लिए एक अहम व्यापारी और यातायात पड़ाव है क्योंकि मसक़त और ज़ोफ़ार क्षेत्र के निचले भाग के बीच आने-जाने वाले मार्ग निज़वा से ही होकर गुज़रते थे। आज निज़वा एक समृद्ध और विविध जगह है जिसमें खजूर की कृषि, ऐतिहासिक वातावरण और मनोरंजन के ज़रिये सभी मिलते हैं। यहाँ के पास की हजर पहाड़ियों में स्थित जबल अख़्दर क्षेत्र (الجبل الأخضر, अर्थ: हरा पहाड़) के ऊँचे भागों में ३० सेमी औसत वार्षिक बारिश होती है, जिस से शुष्कता के बीच में यह हरा-भरा इलाक़ा है। यहाँ अनार, ख़ुबानी, अख़रोट व आड़ू उगाए जाते हैं और यह अपने गुलाब जल के लिए मशहूर है।Oman, UAE and Arabian Peninsula https://web.archive.org/web/20150511124548/http://books.google.com/books?id=D8hmZIAaTGQC 11 मई 2015 , Jenny Walker, Stuart Butler, pp. 223, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-145-7, ... For hundreds of years, the rose petals have been harvested here to produce rose water (attar in Arabic) – that all-important post-dinner courtesy, sprinkled on the hands of guests from slender, silver vessels ...
इन्हें भी देखें
अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह
ज़ोफ़ार मुहाफ़ज़ाह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह
श्रेणी:ओमान के शहर