411 REFERENCE · Wikipedia
अगस्त २०१०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१३ अगस्त १९६३ को भारतीय सिनेमा की पहली सुपर स्टार अपनी खूबसूरती और बेमिसाल एक्टिंग के दम पर करोड़ों के दिल पर राज करने वाली श्रीदेवी जी का जन्म हुआ
घटनाएँ
right|100px
१ अगस्त-
अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित पीपली लाइव को 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
२ अगस्त-
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में 2 अगस्त को मारे गए 5 लोगों सहित सप्ताह भर से जारी हिंसा में 19 लोग मारे गए।
तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
३ अगस्त-
क्लस्टर बम पर 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।
सूर्य में हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
५ अगस्त-
केन्या के 70% नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया।
कश्मीर (भारत) के लेह में बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई।
कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।
७ अगस्त-
भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देगा।
मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया।
८ अगस्त-
तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
९ अगस्त-
बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
१० अगस्त-
भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।
११ अगस्त- * पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति बने हैं।
१३ अगस्त-- * मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
१४ अगस्त- भारत सरकार ने 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की।
१६ अगस्त- नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।
१७ अगस्त-
इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।
जून 2010 को समाप्त तिमाही में चीन (1340 अरब डॉलर), जापान (1290 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
१८ अगस्त-
भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ट्रक के खाई में गिरने से 21 महिलाओं और 7 बच्चों सहित 37 लोगों की मृत्यु हो गई।
फिलीपीन्स के बाकियो शहर के पहाडी क्षेत्र में एक बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मृत्यु हो गई।
टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने 'टीवीएस गोल्ड भारत' नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिह्न को शामिल किया।
३१ अगस्त-
इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर किया।
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।
भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
निधन
1 अगस्त-के. एम. मैथ्यू, मलयालम मनोरमा के प्रधान संपादक
एरिक टिंडिल, न्यूजीलैंड का क्रिकेट और रग्बी खिलाड़ी
८ अगस्त- सिकंदर आलम, उडिया गायक
९ अगस्त- पैट्रिशिया नील, ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री
११ अगस्त- लियो पिंटो, भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी
१६ अगस्त- नारायण सुर्वे, प्रख्यात मराठी कवि
१७ अगस्त- फ्रांसेस्को कोसिगा, इटली के राष्ट्रपति
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2010