411 REFERENCE · Wikipedia
एलिसिया हॉलोवेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एलिसिया हॉलोवेल
एलिसिया के हॉलोवेल
1984 2 29
फेयरफील्ड, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
6 फीट 1 इंच
एरिज़ोना वाइल्डकैट्स
महिला सॉफ्टबॉल
ओलम्पिक खेल
2008 बीजिंग टीम
एलिसिया के हॉलोवेल-डन (जन्म 29 फरवरी 1984) ये पूर्व कॉलेजिएट ऑल-अमेरिकन खिलाड़ी, पूर्व पेशेवर सॉफ्टबॉल पिचर तथा वर्तमान में सहायक कोच हैं। उन्होंने वर्ष 2003 से वर्ष 2006 तक एरिज़ोना वाइल्डकैट्स टीम के लिए कॉलेज स्तरीय सॉफ्टबॉल खेला। उन्होंने अपने पूरे करियर में 144 जीत दर्ज कीं और 1,768 स्ट्राइकआउट किए। इन दोनों ही उपलब्धियों को राष्ट्रीय कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन (एन॰सी॰ए॰ए॰) के शीर्ष-10 करियर कीर्तिमानों में गिना जाता है।
करियर
हॉलोवेल ने स्ट्राइकआउट्स, शटआउट और पिचिंग पारियों के मामले में एरिज़ोना वाइल्डकैट्स का कीर्तिमान दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, पैक-12 कॉन्फ्रेंस में सबसे अधिक जीत और सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकआउट अनुपात का कीर्तिमान स्थापित किया और हॉलोवेल ने अपनी टीम के साथ वर्ष 2006 महिला कॉलेज विश्व शृंखला का खिताब भी जीता था।
उन्हें नेशनल प्रो फास्टपिच (एन॰पी॰एफ॰) ड्राफ्ट में एरिज़ोना हीट द्वारा 5वें स्थान पर चुना गया था। हालाँकि, वर्ष 2007 में वे एक्रोन रेसर्स की ओर से खेलीं और टीम को चैंपियनशिप शृंखला तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका महिला राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल टीम में वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। अपने कॉलेज करियर के दौरान, हॉलोवेल एन॰सी॰ए॰ए॰ डिविज़न l के इतिहास की उन 5 पिचर्स की सूची में शामिल हो गईं, जिन्होंने 1.00 से भी कम के अर्नड रन एवरेज (ई॰आर॰ए॰) और प्रति गेम औसतन दोहरे रनों में स्ट्राइकआउट करते हुए 100 मैच जीते तथा 1,000 बल्लेबाज़ों को स्ट्राइकआउट किया।
टक्सन, एरिज़ोना के खेल पत्रकारों के अनुसार, हॉलोवेल छठी सर्वश्रेष्ठ एरिज़ोना वाइल्डकैट सॉफ्टबॉल खिलाड़ी थी। वहीं, एरिज़ोना के प्रशंसकों ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पिचर कहा और एन॰सी॰ए॰ए॰ ने उन्हें इतिहास की 10वीं सर्वश्रेष्ठ डिविज़न l पिचर के रूप में मान्यता दी।https://thisistucson.com/sports/college/wildcats/perfect-10-finch-leads-impressive-list-of-softball-greats/collection_963613b4-4215-11e5-8c62-2f3aead444d2.html Perfect 10: Finch Leads Impressive List of Softball Greats परफेक्ट 10: फिंच सॉफ्टबॉल के महान खिलाड़ियों की प्रभावशाली सूची में सबसे आगे thisistucson.com 14 अगस्त 2015 2 सितंबर 2020 अंग्रेज़ीhttps://arizonawildcats.com/news/2020/6/9/best-of-the-best-arizona-softball.aspx Best of the Best: Arizona Softball बेस्ट ऑफ द बेस्ट: एरिज़ोना सॉफ्टबॉल arizonawildcats.com 9 जून 2020 2 सितंबर 2020 अंग्रेज़ीhttps://www.ncaa.com/news/softball/article/2020-08-11/11-best-ncaa-softball-pitchers-all-time The 11 Best College Softball Pitchers of All Time सभी समय की 11 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सॉफ्टबॉल पिचर्स NCAA.com 18 अगस्त 2020 2 सितंबर 2020 अंग्रेज़ी बाद में, उन्हें पैक-12 की शताब्दी की सर्वश्रेष्ठ टीम में भी बतौर पिचर शामिल किया गया।https://pac-12.com/news/2016/4/26/pac-12-sports-report-announces-all-century-softball-squad.aspx Pac-12 Sports Report Announces All-Century Softball Squad पैक-12 स्पोर्ट्स रिपोर्ट ने ऑल-सेंचुरी सॉफ्टबॉल स्क्वाड की घोषणा की Pac-12.com 16 अप्रैल 2016 5 सितंबर 2020 अंग्रेज़ी
इन्हें भी देखें
सामंथा फिंडले
रैचेल गार्सिया
सन्दर्भ
श्रेणी:महिला
श्रेणी:खिलाड़ी
श्रेणी:महिला खिलाड़ी
श्रेणी:अमेरिकी खिलाड़ी
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिका के लोग
श्रेणी:जीवित लोग