411 REFERENCE · Wikipedia
हरफनमौला (ऑल-राउण्डर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक हरफनमौला (ऑल-राउन्डर) ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी है जो नियमित तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालाँकि सभी गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजी जरूरी होती है और कुछ बल्लेबाज कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं, ज्यादातर खिलाड़ी इन दो चीजों में से सिर्फ किसी एक में ही निपुण होते हैं और वे विशेषज्ञ माने जाते हैं। कुछ विकेट-कीपरों में विशेषज्ञ बल्लेबाजों की निपुणता होती है और वे भी हरफनमौला कहे जाते हैं, लेकिन उनके लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज शब्दावली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महानतम हरफनमौला (ऑल-राउन्डरों) में जॉर्ज हर्स्ट, विल्फ्रेड रॉड्स, मुश्ताक मोहम्मद, कीथ मिलर, गारफील्ड सोबर्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वॉल्टर हैमंड, इयान बॉथम, जैक्स कैलिस, कपिल देव, रिचर्ड हैडली, डब्ल्यू. जी. ग्रेस, क्रिस कैर्न्स, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, इमरान खान और शाहिद अफरीदी का नाम लिया जा सकता है।
अवधारणा
वैसे किसी खिलाड़ी के लिए ऐसी कोई सटीक योग्यता नहीं है जिसके आधार पर उसे हरफनमौला माना जाए और इस नाम का प्रयोग व्यक्तिपरक हो जाता है। आमतौर पर 'वास्तविक हरफनमौला' उसे कहा जाता है जिसकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्षमता ऐसी हो जिससे कि वो उनमें से किसी एक दम पर ही उस दल में जगह बनाने में कामयाब हो जिसके लिए वो खेलते हैं।November 2008 'वास्तविक हरफनमौला' की एक और परिभाषा ये हैं कि एक ऐसा खिलाड़ी जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से (हालाँकि जरूरी नहीं है कि एक ही मैच में दोनों का कमाल दिखे), लगातार अपने "दल के लिए मैच जीतने में मदद करे" (यानी, उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन से अपने दल की जीत में भूमिका निभाए)। परिभाषा के मुताबिक एक वास्तविक हरफनमौला टीम के लिए बेहद दुर्लभ और काफी मूल्यवान खिलाड़ी होता है क्योंकि वो प्रभावी तौर पर दो खिलाड़ियों के रूप में काम करता है।
कभी-कभी भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है जब एक विशेषज्ञ गेंदबाज बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करता है। उदाहरण के लिए, वेस्ट इंडीज़ के महान तेज गेंदबाज मैल्कॉम मार्शल कई बार अच्छी पारी खेला करते थे, लेकिन ये इतनी बार नहीं होता था कि उन्हें हरफनमौला माना जाए. इसके बजाए उन्हें निम्न क्रम का अच्छा बल्लेबाज कहा जा सकता है। इसी तरह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को उपयोगी बदलाव का गेंदबाज कहा जा सकता है और इसके एक अच्छे उदाहरण एलन बॉर्डर हैं जिन्होंने 1989 में एक बार एक टेस्ट मैच में तब 11 विकेट लिए, जब परिस्थितियाँ उनके बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाजी के अनुकूल थीं।http://www.cricinfo.com/ci/engine/match/63499.html संग्रहीत प्रति 16 मई 2011 https://web.archive.org/web/20100805071815/http://www.cricinfo.com/ci/engine/match/63499.html 5 अगस्त 2010 live
मान्यता प्राप्त हरफनमौला बनने में प्रमुख बाधाओं में से एक है बल्लेबाजों और गेंदबाजों का अलग-अलग उम्र में शिखर पर पहुँचना. बल्लेबाज तीस साल के आसपास अपने शिखर पर तब पहुँचते हैं जब उनकी तकनीकी अनुभव के साथ परिपक्व हो जाती है। इसके उलट तेज गेंदबाज अक्सर बीस से पच्चीस साल के दौरान शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अपने शिखर पर पहुँच जाते हैं। दूसरे गेंदबाज, ज्यादातर फिरकी गेंदबाजों और गेंद को घुमाने वाले तेज गेंदबाज भी अपने करियर के आखिर में ज्यादा असरदार होते हैं।August 2010
आंकड़ों का एक सामान्य पर इस्तेमाल किया जाने वाला नियम यह है कि खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत (जितना ज्यादा हो उतना अच्छा) उसके गेंदबाजी औसत (जितना कम हो उतना अच्छा) से ज्यादा होना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में, ऐसे सिर्फ तीन हरफनमौला हैं जिनका बल्लेबाजी औसत उनके गेंदबाजी औसत की तुलना में बीस अंक ज्यादा हैं: गारफील्ड सोबर्स, जैक्स कैलिस और वॉल्टर हैमंड. हालाँकि, कुछ दूसरे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने करियर के बड़े हिस्से तक यह उपलब्धि हासिल की, जैसे इमरान खान, स्टीव वॉ, एंड्रू सायमंड्स और शेन वाटसन. (माइकल स्लेटर का बल्लेबाजी औसत 42.8 और गेंदबाजी औसत 10.0 था, लेकिन इस तरह के मामलों को निर्दिष्ट कम से कम मैच, रन या विकेट की संख्या के आधार पर बाहर रखा जाता है; स्लेटर ने अपने पूरे करियर में कुल दस रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया है।) डफ वॉल्टर्स ने बल्लेबाजी औसत 48.26 और गेंदबाजी औसत 29.08 से अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत में तकरीबन बीस रन का अंतर हासिल कर लिया था, बावजूद इसके वे आमतौर पर कभी-कभार गेंदबाजी करने वाले और साझेदारी तोड़ने वाले ही माने जाते थे, वास्तविक हरफनमौला नहीं।
कुल मिलाकर प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनका बल्लेबाजी औसत बहुत ज्यादा है। आंकड़ों में बहुत कम ही होंगे जो फ्रैंक वूली को चुनौती दे सकते हैं जिनका बल्लेबाजी औसत 40.77 और गेंदबाजी औसत 19.87 था। वूली ने अपने करियर में 2000 से ज्यादा विकेट लिए, जैक हॉब्स को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा रन बनाए और वे एकमात्र गैर-विकेटकीपर हैं जिन्होंने 1000 से ज्यादा कैच लपके हैं।क्रिकइन्फो - करियर बैटिंग रिकॉर्डसक्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20100806232256/http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/284268.html 6 अगस्त 2010 - करियर बॉलिंग रिकॉर्डसक्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20091122175908/http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/283362.html 22 नवंबर 2009 - करियर फिल्डिंग रिकॉर्ड्स https://web.archive.org/web/20100806231612/http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/283196.html 6 अगस्त 2010
क्षेत्ररक्षण कौशल किसी खिलाड़ी की हरफनमौला क्षमता का एक और महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। वूली के अलावा दूसरे महान क्षेत्ररक्षकों को जिन्हें हरफनमौला कहा जाता है, उनमें डब्ल्यू. जी. ग्रेस, वॉल्टर हैमंड और गैरी सोबर्स शामिल हैं। ये सभी मैदान पर काफी चुस्त क्षेत्ररक्षक और सुरक्षित कैच लपकने वाले थे।
मूलत: एक हरफनमौला, बल्लेबाजी की अपेक्षा गेंदबाजी में बेहतर होता है, इसी तरह गेंदबाजी की अपेक्षा बल्लेबाजी में बेहतर होता है। बहुत कम हैं जो दोनों में ही अच्छे हैं और शायद कोई भी नहीं है जो दोनों में आर्श्यचनक रूप से बेहतर है। यही वजह है कि "गेंदबाज हरफनमौला" और "बल्लेबाज हरफनमौला" नाम सामने आए। November 2008 उदाहरण के लिए, टेस्ट क्रिकेट में कीथ मिलर का बल्लेबाजी में 36.97 का एक अच्छा औसत था, (लेकिन प्रथम श्रेणी में इससे ज्यादा औसत था 48.90) और 22.97 का बेहतरीन गेंदबाजी औसत था, इसलिए उन्हें गेंदबाज हरफनमौला कहा जाता है।November 2008 इसके विपरित, गैरी सोबर्स का 57.78 का जबरदस्त बल्लेबाजी औसत और 34.03 का गेंदबाजी का औसत था, इसलिए उन्हें बल्लेबाज हरफनमौला कहा जा सकता है।November 2008 वास्तविक हरफनमौला में आदर्श हैं इमरान खान जिनका बल्लेबाजी में औसत 37 और गेंदबाजी में 23 का औसत था, जो एक बल्लेबाज के तौर पर बहुत अच्छा तथा गेंदबाज के तौर पर बेहतरीन है।
सोबर्स "अब तक के महानतम हरफनमौला"बेनौड, पी.119.ट्रूमैन, पी.294 माने जाते हैं यद्यपि आँकड़े बताते हैं, वे भी एक क्षेत्र के मुकाबले दूसरे में ज्यादा अच्छे थे। उन्हें मुख्यतौर पर एक महान बल्लेबाज और बहुत अच्छे गेंदबाज के तौर पर वर्णित किया जाता है। उनकी विशिष्ट क्षमता ये थी कि वे मध्यम तेज गेंदबाजी के साथ-साथ कलाइयों से फिरकी गेंद भी फेंक सकते थे, जबकि वे असलियत में वेस्ट इंडीज़ टीम में अंगुलियों के फिरकी गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए थे। विस्डेन क्रिकेटर्स ऑफ द सेंचूरी (Wisden Cricketers of the Century) अवॉर्ड के लिए 100 निर्णायकों में से 90 ने अपने पाँच चयनों में सोबर्स का ही चयन किया।
एक हरफऩमौला जिसे 1970 और 1980 के दशक में रंगभेद नीति की वजह से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहना पड़ा उसका नाम था दक्षिण अफ्रीकी क्लाइव राइस। उनका प्रथम-श्रेणी में बल्लेबाजी का औसत 40.95 और गेंदबाजी औसत 22.49 था। दक्षिण अफ्रीका के ही एक अन्य बेहतरीन हरफनमौला थे माइक प्रॉक्टर वो भी इसी कारण से सिर्फ सात टेस्ट ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने 15.02 के औसत से 41 विकेट लिए। उनकी बल्लेबाजी का औसत टेस्ट में 25.11 और प्रथम-श्रेणी में 36.01 था, तथा उन्होंने 401 मैचों में 48 प्रथम-श्रेणी के शतक बनाए जिसमें लगातार पारियों में समान संख्या में छक्के भी जड़े।
उल्लेखनीय हरफनमौला उपलब्धियाँ
मिडलसेक्स के वी ई वॉकर ने 21, 22 और 23 जुलाई 1859 को ओवल में सरे के खिलाफ ऑल इंग्लैंड के लिए खेलते हुए सरे की पहली पारी के सभी दस विकेट चटकाए तथा फिर इंग्लैंड की पहली पारी में नाबाद बल्लेबाज (20*) रहे, जबकि दूसरी पारी में 108 की पारी खेली। उन्होंने सरे की दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए। ऑल इंग्लैंड ने यह मैच 392 रनों से जीत लिया।November 2008
15 अगस्त 1862 को ई एम ग्रेस एमसीसी की पूरी पारी तक बल्लेबाजी करते रहे और कुल 344 रन में नाबाद 192 रन बनाए। उसके बाद अंडरआर्म (underarm) गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 रन देकर केंट के सभी दस विकेट लिए। हालाँकि ये एक औपचारिक रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि ये 12-12 खिलाड़ियों के दलों के बीच मुकाबला था (यद्यपि केंट के बल्लेबाजों में से एक चोटिल हो गया था)। November 2008
किसी एक अंग्रेजी मौसम में 1000 रन और 100 विकेट लेने का दोहरा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी डब्ल्यू जी ग्रेस थे। उन्होंने 71.30 के औसत से 2139 रन बनाए और 12.94 के औसत से 106 विकेट लिए। 1886 तक ग्रेस ने आठ बार इस तरह की दोहरी कामयाबी हासिल की और 1882 में पहली बार किसी दूसरे खिलाड़ी (सी टी स्टड) ने यह दोहरा कारनामा हासिल किया।वेबर, पी. 180.
1906 के अंग्रेजी क्रिकेट मौसम में, जॉर्ज हर्बर्ट हर्स्ट ने 2000 से ज्यादा रन बनाने और 200 से ज्यादा विकेट लेने की अनोखी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 45.86 के औसत से छह शतकों के साथ 2385 रन बनाए जिसमें 169 उनका उच्चतम स्कोर था।http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/0/216/f_Batting_by_Season.html क्रिकेटआर्काइव 16 मई 2011 https://web.archive.org/web/20120113020514/http://cricketarchive.com/Archive/Players/0/216/f_Batting_by_Season.html 13 जनवरी 2012 live उन्होंने 16.50 के औसत से 208 विकेट भी लिए जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 18 रन देकर 7 विकेट शामिल थे।http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/0/216/f_Bowling_by_Season.html क्रिकेटआर्काइव 16 मई 2011 https://web.archive.org/web/20120113022009/http://cricketarchive.com/Archive/Players/0/216/f_Bowling_by_Season.html 13 जनवरी 2012 live उसी मौसम में हर्स्ट ने एक और अनोखी उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया और दोनों पारियों में गेंदबाजी करते हुए पाँच-पाँच विकेट लिए। बाथ में सॉमरसेट के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए हर्स्ट ने 111 और 117 नाबाद रन बनाए और फिर 6/70 और 5/45 विकेट झटके.वेबर, पी. 184.क्रिकेटआर्काइव - मैच स्कोरकार्ड https://web.archive.org/web/20120122024248/http://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/7/7160.html 22 जनवरी 2012 . 26 नवम्बर 2008 को प्राप्त किया गया।
जॉर्ज गिफेन (1886, 1893 व 1896) और वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग (1905, 1909 व 1921) ने एक अंग्रेजी मौसम में इस दोहरी कामयाबी को तीन बार हासिल किया, ये किसी दौरा करने वाली टीम के सदस्य द्वारा सबसे ज्यादा है।वेबर, पी. 180-181.
एलन डेविडसन पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दस विकेट और सौ रन से ज्यादा बनाया। 1960-61 में ब्रिसबेन में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उन्होंने 5/135 और 6/87 लिए, तथा बल्लेबाजी करते हुए 44 व 80 रन भी बनाए जो कि पहला बराबरी (Tied) पर छूटने वाला टेस्ट मैच था। वे पूरे मैच के दौरान टूटी हुई अंगूली के साथ खेलते रहे थे।http://www.cricinfo.com/ci/engine/match/62888.html 1st Test Australia v West Indies Scorecard Cricinfo.com 16 मई 2011 https://web.archive.org/web/20100905032705/http://www.cricinfo.com/ci/engine/match/62888.html 5 सितंबर 2010 live
उन्नीस खिलाड़ियों ने कुल 26 मौकों पर उसी टेस्ट मैच में पाँच विकेट लिए और शतक भी जमाया। इयान बॉथम ने ये उपलब्धि पाँच बार हासिल किया और जैक्स कैलिस, गारफील्ड सोबर्स और मुश्ताक मोहम्मद दो-दो बार ऐसा करने में कामयाब हुए।http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/282793.html Records / Test matches / All-round records / A hundred and five wickets in an innings 16 मई 2011 https://web.archive.org/web/20100910064556/http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/282793.html 10 सितंबर 2010 live
इन्हें भी देखें
बल्लेबाज
गेंदबाज (क्रिकेट)
डबल (क्रिकेट)
फील्डर
विकेट-कीपर
क्रिकेट शब्दावली
हिंदी उर्दू शब्दावली
हरफनमौला शब्द - हर (प्रत्येक ) फन (कला) मौला ( उस्ताद) हर एक फन या कला का बेहतरीन उस्ताद - यह शब्द आम हिन्दी - उर्दू बोलचाल में भी उपयोग किया जाता है।
सन्दर्भ
उद्धृत सूत्र
Benaud Richie Richie Benaud My Spin on Cricket 2005 Hodder and Stoughton 0-340-83393-9 registration https://archive.org/details/isbn_9780340833933
Trueman Fred Fred Trueman As It Was https://archive.org/details/asitwasmemoirsof0000true 2004 Macmillan 0-330-42705-9
Webber Roy Roy Webber The Playfair Book of Cricket Records 1951 Playfair Books
श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली
श्रेणी:ऑल-राउंडर्स (क्रिकेट)