411 REFERENCE · Wikipedia
निरर्थकतावाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अब्सर्डिज्म अथवा निर्थकतावाद दार्शनिक सिद्धान्त है जिसके अनुसार ब्रह्माण्ड तर्कहीनता और अर्थहीन है। इस सिद्धान्त के अनुसार जो लोग अर्थ की खोज में निकलते हैं वो विश्व के साथ संघर्ष में उलझ जाते हैं। यह संघर्ष तार्किक लोगों और तर्कहीन ब्रह्माण्ड के मध्य हो सकता है; यह आशय और परिणाम के मध्य का संघर्ष हो सकता है; यह व्यक्तिपरक मूल्यांकन और वस्तुनिष्ठ मूल्य के मध्य का संघर्ष हो सकता है लेकिन शब्द की सटीक परिभाषा विवादित है। अब्सर्डिज्म के अनुसार पूरी दुनिया बेतुकी है। इसमें कुछ विशेष परिस्थितियाँ, व्यक्ति या चरण को अर्थहीन माना जाता हैं।
परिभाषा
अब्सर्डिज्म दार्शिनिक सिद्धान्त है जिसके अनुसार जीवन अथवा विश्व सामान्य और अर्थहीन है।Merriam-Webster 16 मई 2023 https://www.merriam-webster.com/dictionary/absurdism किसी की परिभाषा का चुनाव इस बात पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है कि क्या अर्थहीन बात और इसके पक्ष और विपक्ष में दिए गए तर्क का सिद्धान्त सही है : यह किसी एक की परिभाषा पर सही हो सकता है और दूसरे पर गलत हो सकता है।Belliotti Raymond Angelo Is Human Life Absurd? A Philosophical Inquiry into Finitude, Value, and Meaning 2019 Brill 978-90-04-40879-1 https://books.google.com/books?id=Up4hxwEACAAJ en Introduction
सामान्य अर्थों में निरर्थकतावाद वह है जिसमें अर्थ एवं तर्क का अभाव होता है, चूंकि इसमें किसी न किसी प्रकार का विरोधाभास शामिल होता है। निरर्थकवाद इस अर्थ में विरोधाभासी है कि इसे तर्क से नहीं समझा जा सकता।Mittelstraß Jürgen Enzyklopädie Philosophie und Wissenschaftstheorie 2005 Metzler https://www.springer.com/de/book/9783476021083 absurd/das Absurde 10 फ़रवरी 2024 20 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211020080039/https://www.springer.com/de/book/9783476021083 dead Bertman Martin A. Education and Absurdism The Educational Forum January 1971 35 2 239–241 10.1080/00131727109340469 https://www.tandfonline.com/doi/pdf/10.1080/00131727109340469 en 0013-1725https://www.ahdictionary.com/word/search.html?q=absurd The American Heritage Dictionary entry: absurd Publishers HarperCollins www.ahdictionary.com 2024-02-10 लेकिन अब्सर्डिज्म के विषय में यह शब्द और अधिक विशिष्ट अर्थों में लिया जाता है। इसकी ज्यादातर परिभाषाएं दो चीजों के बीच संघर्ष, विसंगति या टकराव को शामिल करती हैं। ये दोनों चीज क्या हैं, इस पर राय अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए इसे परंपरागत रूप से एक तर्कहीन दुनिया के साथ तर्कसंगत मनुष्य के टकराव के रूप में परिभाषित किया जाता है या कारणों के आधार पर किसी चीज़ को समझने के प्रयास के रूप में पहचाना जाता है, भले ही वह तर्कसंगतता की सीमा से परे हो।Honderich Ted The Oxford Companion to Philosophy 2005 Oxford University Press https://philpapers.org/rec/HONTOC-2 absurd, the इसी तरह अब्सर्डिज्म की परिभाषायें स्रोत के रूप में आशय और परिणाम के बीच, आकांक्षा और वास्तविकता के बीच एवं व्यक्तिपरक मूल्यांकन और वस्तुनिष्ठ मूल्य के बीच विसंगति को दिखाती हैं। अन्य परिभाषाएँ दोनों परस्पर विरोधी पक्षों को मनुष्य के भीतर बताती हैं जैसे मनमाने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता और उनके प्रति प्रतिबद्धताओं को छोड़ने में असमर्थता।
सन्दर्भ
श्रेणी:निषेधवाद
श्रेणी:तत्वमीमांसा के सिद्धान्त
श्रेणी:जीवन दर्शन