411 REFERENCE · Wikipedia
भानु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भानु एक हिन्दी शब्द है। भानु का अर्थ सूर्य/सूरज (Sun) होता है। हमारे सौर जगत का वह सबसे बड़ा और ज्वलंत तारा जिससे सब ग्रहों को गर्मी और प्रकाश मिलता है।
हिन्दू धर्मग्रंथों में वर्णित भानु अर्थात सूर्यदेव एक नाम के रूप में समाहित होता है। जिसकी आदिकाल से आर्यवर्त
(प ्राचीन भारत)
में प्रमुख देवता के रूप में पूजा की जाती है। भानु नाम भगवान सूर्य के परम तेजोमय गुण को दर्शाता है।
ॐ भानवे नमः।।
सूर्य उपासना का यह मंत्र प्राचीन काल से भारत में हिन्दू धर्मावलंबियों के मध्य अत्यंत प्रसिद्ध है।
अन्य अर्थों में भानु शब्द का अर्थ शानदार, गुणी, सुंदर, शासक आदि होता है।
हिन्दू धर्मावलंबियों में भानु नाम अत्यंत प्रसिद्ध है।
उदाहरण
मूल
अन्य अर्थ
भानु अर्थात सूर्य के समानार्थी अनेकानेक शब्द हैं।
सूर्यनारायण
सूरज = शक्तिशाली / तेजस्वी
सूर्यदेव = ब्रह्माण्ड में अनंत सूर्यो का प्रतिनिधित्व करने वाले देवता
आदित्य = माता अदिति के पुत्र
अर्क
दिनकर = दिन करने वाले
भास्कर
दिनेश = दिन/ प्रकाश के ईश्वर
मरीची,
तरणि,
पतंग,
सविता,
हंस,
अंशुमान
अंशुमाली,
मार्तण्ड
दिनकर, दिवाकर = दोपहर के सूर्य
भास्कर = प्रकाश के जन्म दाता,
अरुण = ताँबे के रंग वाले, प्रातःकल के सूर्य,
आदित्य = अदिति के पुत्र,
तेजोरूप = आग जैसे रूप वाले,
हिरण्यगर्भ = सोने का अंडा जिससे ब्रह्मा तथा सारी सृष्टि उत्पन्न हुई,
सुवर्चस = तेजोमय चमक वाले,
विवस्वत्च = चमकते हुए,
घृणिभृत = प्रकाश के स्वामी,
दशदिक्संप्रकाशक = दसों दिशाओं को रोशनी देने वाले,
परमज्योतिष = परम प्रकाश वाले,
अहस्कर = दिन को आरम्भ करने वाले,
अखिलज्ञ = सब कुछ जानने वाले,
श्रेणी:शब्दार्थ