411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ (भारत, पुराना संख्यांक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|काजीरंगा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 37
राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ भारत में एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो असम और अरुणाचल प्रदेश में है। यह किसी रीढ़ की हड्डी की तरह असम के पश्चिमी छोर को पूर्व के अंतिम छोर से जोडती है। यह असम के अनेक शहरों से होकर गुजरती है।
रूट
राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ असम में गोवालपारा के पास के एक स्थान पंचरत्न से राष्ट्रीय राजमार्ग ३१बी से निकलकर तिनसुकिया जिले के चापाखोवा तक जाता है। यह गुवाहाटी, जोराबाट, नौगाँव, जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सैखोवाघाट, चापाखोवा होते हुए अरूणाचल प्रदेश में रोइंग तक जाता है। चापाखोवा असम का अंतिम पूर्वी छोर है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ असम में ए. टी. रोड (असम ट्रंक रोड) नाम से भी जाना जाता है।
+राष्ट्रीय राजमार्ग 37 प्रदेशलम्बाई (किमी)असम७२२अरूणाचल प्रदेश१८कुल (लगभग)७४०
राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ के जंक्शन
३७ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे ३८ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग और ५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडी हुई है। विस्तृत जानकारी नीचे क्रमानुसार दिया गया है।
+राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ के जंक्शन राजमार्ग नंबरजंक्शन स्थान ३१बी नंबर राष्ट्रीय राजमार्गजोगीघोपा५१ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गपाईकान६२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गदूधनै ४० नंबर राष्ट्रीय राजमार्गशिलांग३६ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गनगांव ५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग वाया ३७ए नंबर राष्ट्रीय राजमार्गकुँवरीतल३९ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गनुमलीगढ़६१ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गआमगुड़ी३८ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गमाकूम५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्गरुपाई
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग (पुराने संख्यांक)