Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिलदार नगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिलदार नगर Dildar Nagarدلدار نگار Dildarnagar.jpg दिलदार नगर रेल जंक्शन दिलदार नगर India Uttar Pradesh 25.429 83.670 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला गाज़ीपुर ज़िला प्रान्त उत्तर प्रदेश देश 28913 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, भोजपुरी, उर्दु 73 पिनकोड 232326 दूरभाष कोड 05497 UP-61 लिंगानुपात 52% ♂ / 48% ♀ 93.6% 10.2216 2525.81263 1688 स्थापना दिलदार नगर (Dildar Nagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर ज़िले में स्थित एक शहर है। पारम्परिक रूप से यह गाँव कमसार परगना का भाग है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण दिलदार नगर शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, यहाँ हिन्दु मुस्लिम और सिख आपस में काफी मिल जुलकर रहते है। यहा कि एकता और आपसी भाईचारा का मिसाल दिया जाता है। दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। दिलदार नगर कमसार का दिल है। दिलदार नगर उस क्ष्रेत्र में स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप के नाम से जाना जाता था। हमेशा से एक बहुसांस्कृति रहा है। दिलदार नगर का बाज़ार सर्वसम्पनता से परिपूर्ण है।आसपास के क्षेत्रों एवम बिहार तक के व्यवसायी नगर के बाजार में अपनी वस्तुएं क्रय और विक्रय के लिए आतें हैं। उतर प्रदेश का सबसे बड़ा पशुमेला यही लगता है।दिलदार नगर का रेलवे स्टेशन मुग़लसराय पटना रेल खंड का महत्वपूर्ण एवम आदर्श स्टेशन है। दिलदार नगर का इतिहास दिलदार नगर गाजीपुर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर और स्टेशन के मध्य में एक टीला बना हुआ है जिसे अखाड़ा कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां पर राजा नल का सिंहासन और पश्चिम दिशा की ओर एक विशाल कुंड है। इस कुंड को रानी सागर के नाम से जाना जाता है। इसका नाम प्रसिद्ध महारानी दम्यन्ती ने नाम पर रखा गया था।राजा नल एवम दमयंती का इतिहास इसी नगर से जुड़ा है,जिसका अवशेष आज भी दिलदारनगर के गर्भ में छिपा हुआ है।दिलदार नगर का प्राचीन नाम अखंड था जो बाद में अखंधा हो गया।यह राजा नल की राजधानी थी। ऐतिहासिक स्थल महादेव का प्राचीन मंदिर, जामिया अरबिया मख्जनुल उलूम हुसैनाबाद(मशहूर मदरसा), एस.के.बी.एम इंटर कालेज, आदर्श विद्यालय, दिनदार खान म्युजियम, शम्भू राय, बाबा या-वारिस अस्ताना, पियरी बाबा, दर्शन सिंह की समाधि, (स्टेशन के पास), रामजानकी मन्दिर(पानी टंकी के पास), हरिदास बाबाकी कुटिया(देवल मोड़ हुसैनाबाद), शिवमंदिर, सद्भावना चौक, माई जी का कुटिया(प्राचीन गुरूद्वारा, पोखरा), नवीन गुरू, लाली देवी मन्दिर, फातिमा अस्पताल, गिरनार आश्रम (वायरलेस मोड़),मनोरंजन की दृष्टि से नगर मे सिनेमाघर कमसार टॉकीज उपलब्ध है।खरीदारी करने हेतु यहाँ सुपर मार्केट भी मौजूद है। प्रसिद्ध दुकानें इन्हें भी देखें कमसार गाज़ीपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:गाज़ीपुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:गाज़ीपुर ज़िले के गाँव