Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूनाइटेड किंगडम के नगरों की सूची

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इंग्लैण्ड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में, नगर (टाउन) पारंपरिक रूप से उन बस्तियों को कहा जाता था, जिनके पास बाज़ार या मेला आयोजित करने का प्राधिकार (चार्टर) था। इसी कारण से इन्हें "बाज़ार नगर (मार्केट टाउन)" भी कहा जाता था। स्कॉट्लैण्ड में इसे "बर्ग" कहा जाता है, और बर्ग दो प्रकार के होते हैं: रॉयल बर्ग और बर्ग ऑफ़ बैरोनी। स्थानीय सरकार अधिनियम १९७२ के अंतर्गत इंग्लैंड और वेल्स में सिविल पैरिश को टाउन काउंसिल बनने की अनुमति दी गई है, जो धारा २४५, उपधारा ६ के अंतर्गत आता है। इन पैरिश के अध्यक्ष को 'टाउन मेयर' की उपाधि प्रदान की जाती है। कई पूर्व शहरी जिलों और नगरपालिका नगरों को यह दर्जा प्राप्त है, साथ ही अन्य बस्तियाँ भी जो पहले शहर का दर्जा नहीं रखती थीं, उन्हें अब यह सम्मान मिला है। आजकल, यह आमतौर पर माना जाता है कि किसी विशिष्ट आकार या आबादी तक पहुँचने पर नगर को शहर के रूप में मान्यता मिल जाती है (या एक गाँव को नगर का दर्जा मिल जाता है)। हालांकि, यह एक अनौपचारिक परिभाषा है, और इस संदर्भ में कोई निश्चित जनसंख्या पर सहमति नहीं है।https://geoportal.statistics.gov.uk/datasets/a-beginners-guide-to-uk-geography-2023/about A Beginners Guide to UK Geography (2023) 24 August 2023 Open Geography Portal Office for National Statistics 9 December 2023 There is no single definition of a town. According to the Ordnance Survey, a town is a centre of business and population with an area in excess of 2.5 square kilometres. Some places may be smaller but were historically considered towns, for example market or former county towns. चार्टरों का सांस्कृतिक महत्व आज भी जीवित है। यू.के. के विभिन्न शहरों में वार्षिक चार्टर दिवस मनाने की परंपरा है - वो दिन जब नगर को अपना चार्टर मिला था, और यह आमतौर पर एक मेले या मध्यकालीन बाज़ार के रूप में आयोजित किया जाता है। यूनाइटेड किंगडम के नगरों की सूची इंग्लैण्ड के नगरों की सूची जनसंख्या के अनुसार इंग्लैंड के कस्बों और शहरों की सूची स्कॉट्लैण्ड के बर्गों की सूची वेल्स के नगरों की सूची उत्तरी आयरलैंड के नगरों की सूची ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्रों के प्रमुख कस्बों और नगरों की सूची जनसंख्या के अनुसार क्रमबद्धः जॉर्ज टाउन, केमन द्वीपसमूह (३५,६००) जिब्राल्टर (२९,४३१) हैमिल्टन, बरमूडा (१३,५००) वेस्ट बे, केमन द्वीपसमूह (११,४३६) बॉडेन टाउन, केमन द्वीपसमूह (१०,३४१) रोड टाउन, ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह (९,४००) कॉकबर्न टाउन, तुर्क और केकोस द्वीपसमूह (३,७००) स्टेनली, फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह (२,११५) सेंट जॉर्ज टाउन, बरमूडा (१,६४८) समरसेट गाँव, बरमूडा (१,०००) द वैली, अंगुइला (१,१६९) ब्रैड्स, मॉण्टसेराट (लगभग १,०००) यह भी देखें यूनाइटेड किंगडम के शहरों की सूची संदर्भ श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम