411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल Gibraltar Cruise Terminal Island Escape at the Port of Gibraltar (cropped).jpg 300px £600,000 जिब्राल्टर की सरकार वेस्टर्न आर्म, नोर्थ मोल, जिब्राल्टर हार्बर, जिब्राल्टर 36.147591 -5.365775 17 जुलाई 1997 1,200 मीटर2 डेनिस मॉस्क्वेरा प्रोफ़ील्ड कोंट्रेक्टस
जिब्राल्टर क्रूज़ टर्मिनल (Gibraltar Cruise Terminal) जिब्राल्टर हार्बर पर नोर्थ मोल के वेस्टर्न आर्म के उत्तरी सिरे पर स्थित है। ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर के मुख्य बंदरगाह पर इस टर्मिनल का निर्माण वर्ष 1997 में पूरा हुआ था। अपने शुभारंभ के पश्चात के पन्द्रह वर्षों में इस टर्मिनल ने कुल लगभग तीन मिलियन यात्रियों को संभाला है। मई 2011 में हुई दुर्घटना में इस टर्मिनल पर एक गोदी कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। यह घटना वेस्टर्न आर्म पर तब घटी जब एक गंदे पानी के टेंक में विस्फोट हों गया था, उस समय इस टेंक के नजदीक एक क्रूज़ जहाज भी खड़ा था।Annual Report 2011 The Gibraltar Chamber of Commerce http://issuu.com/copywrite_ltd/docs/gcoc_annualreport2011?mode=window&pageNumber=29 8 नवम्बर 2012 27 New Government and New Year bring new priorities 12 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241212121630/https://issuu.com/copywrite_ltd/docs/gcoc_annualreport2011?mode=window&pageNumber=29 deadSpaniard seriously hurt in Gibraltar fuel tanks explosion has died http://www.typicallyspanish.com/news/publish/article_31554.shtml 8 नवम्बर 2012 Typically Spanish 3 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20120120113120/http://www.typicallyspanish.com/news/publish/article_31554.shtml 20 जनवरी 2012 dead अक्टूबर 2011 में जिब्राल्टर की सरकार ने क्रूज़ टर्मिनल के विस्तार और नवीनीकरण की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी।Government Announces Major Upgrade of Cruise Liner Terminal http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=22908 8 नवम्बर 2012 Gibraltar Chronicle 6 अक्टूबर 2011 Brian Reyes https://web.archive.org/web/20111007144638/http://www.chronicle.gi/headlines_details.php?id=22908 7 अक्तूबर 2011 dead
इतिहास व डिजाइन
वर्ष 1995 में जिब्राल्टर की सरकार ने ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में एक नए क्रूज़ टर्मिनल के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियों लगाने का प्रस्ताव सार्वजनिक करा।List of Crown Dependencies & Overseas Territories http://www.fco.gov.uk/en/publications-and-documents/treaties/uk-overseas-territories/list-crown-dependencies-overseas fco.gov.uk Foreign & Commonwealth Office 8 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121003020332/http://www.fco.gov.uk/en/publications-and-documents/treaties/uk-overseas-territories/list-crown-dependencies-overseas 3 अक्तूबर 2012 dead ग्यारह विभिन्न कम्पनियों ने इस परियोजनाओं के लिए अपनी बोलियाँ प्रस्तुत करी। जिब्राल्टेरियन वास्तुकार डेनिस मॉस्क्वेरा को टर्मिनल का डिजाइन तैयार करने के लिए चुना गया तथा प्रोफ़ील्ड कोंट्रेक्टस कम्पनी को इसका निर्माण करने के लिए। वास्तुकार और बिल्डरों ने £600,000 के सीमित बजट में काम किया। क्रूज़ टर्मिनल मूल रूप से जिब्राल्टर हार्बर पर नोर्थ मोल के वेस्टर्न आर्म के उत्तरी सिरे पर स्थित एक गोदाम था।Port of Gibraltar Handbook 2010-11 2010 Land & Marine Publications Ltd, on behalf of the Gibraltar Port Authority http://issuu.com/landmarine/docs/gibraltar_port_2011?mode=window&pageNumber=16 8 नवम्बर 2012 13 An Outline of the Port InfrastructurePort of Gibraltar Handbook 2010-11 2010 Land & Marine Publications Ltd, on behalf of the Gibraltar Port Authority http://issuu.com/landmarine/docs/gibraltar_port_2011?mode=window&pageNumber=46 8 नवम्बर 2012 43-44 Gibraltar Builds on its Status as a Mediterranean Cruise Gateway https://web.archive.org/web/20170225205318/https://issuu.com/landmarine/docs/gibraltar_port_2011?mode=window&pageNumber=46 25 फ़रवरी 2017 live जबकि गोदाम वर्षों से प्रयोग में नहीं लाया गया था परन्तु इसकी दीवारों को संरचनात्मक तौर पर मजबूत माना गया। इमारत के अंदरुनी भाग को पूरी तरह से तोड़ कर इसमें एक नई मंजिल जोड़ी गई तथा इमारत पर विद्युत-रोधित छत लगाई गई। दीवारों पर सफ़ेद छोटे-छोटे पत्थरों के टुकड़े लगाए गए। इस पूरी संरचना का उद्देश्य इमारत को हलकापन और एक नवशास्त्रीय उपस्थिति मुहैया कराना था। इमारत में नीले और पीले रंगों के भूमध्यसागरीय चमकीले मिश्रण का प्रयोग करा गया। टर्मिनल को पौधों, कलात्म वस्तुओं जैसे समुद्री आकृतियों और विभिन्न प्रकार की रोशिनियों द्वारा ओर अधिक सजाया गया।Cruise Liner Terminal http://www.aboutourrock.com/sites/cruiseterminal.htm aboutourrock.com About Our Rock 8 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120831102250/http://www.aboutourrock.com/sites/cruiseterminal.htm 31 अगस्त 2012 dead
सुविधाएँ व सुरक्षा
left|150px|thumb|टर्मिनल पर स्वागत का बोर्ड
क्रूज़ टर्मिनल में सार्वजनिक और प्रतिबंधित क्षेत्रों को सुरक्षा अवरोधन द्वारा अलग किया हुआ है। टर्मिनल के सार्वजनिक अनुभाग में टेलीफ़ोन और फ़ैक्स की सुविधाओं के साथ कार उधार लेने के लिए, टैक्सी के लिए व पर्यटक जानकारी के लिए विभिन्न काउंटर बने हुए हैं। टर्मिनल के इस भाग में समान्य बैठने की जगह, एक कला और शिल्प की दुकान और एक कैफेटेरिया/बार भी हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र की बैठक में एक फव्वारा लगा हुआ है तथा यहाँ की दीवारें जिब्राल्टर के कलाकारों द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्य द्वारा सजाई हुई हैं। टर्मिनल के प्रतिबंधित अनुभाग में प्रवेश करने के लिए हवाईअड्डे जैसी सुरक्षा पार करनी पड़ती है। यहाँ एक्स-रे मशीने और मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं तथा जिब्राल्टर कस्टम्स व अन्य अधिकारी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। यहाँ पर सुरक्षा के इंतजामात स्कॉटलैंड यार्ड के कर्मियों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार किए गए हैं। सुरक्षा केवल टर्मिनल तक ही सिमित नहीं है अपितु जिब्राल्टर हार्बर पर भी प्रवेश सिमित है। बंदरगाह के जमीनी भाग के साथ-साथ इसके पानी के हिस्से की सुरक्षा जिब्राल्टर पोर्ट अथोरिटी, रॉयल जिब्राल्टर पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस (जिब्राल्टर पुलिस एण्ड रॉयल नेवी) के वहानों द्वारा की जाती है।Cruise - Facilities http://www.gibraltarport.com/cruise/facilities gibraltarport.com Port of Gibraltar 8 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121105070007/http://www.gibraltarport.com/cruise/facilities 5 नवंबर 2012 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:जिब्राल्टर में परिवहन
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ