411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ानत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़ानत (अंग्रेज़ी: Khanate) तुर्की-मंगोल संस्कृति में किसी ऐसे राज्य को कहते हैं जिसपर किसी ख़ान की उपाधि वाले शासक का राज्य हो। इसकी तुलना हिन्दी के 'सल्तनत' शब्द से की जा सकती है जो किसी ऐसे राज्य को कहते हैं जहाँ 'सुलतान' का राज्य हो। इसी तरह 'बादशाहत' में 'बादशाह' का, 'रियासत' में किसी 'रईस' का और 'अमीरात' में किसी 'अमीर' का राज होता है। आधुनिक तुर्की भाषा में 'ख़ानत' को 'काग़ानलिक' (kağanlık) कहते हैं।Siberia: a cultural history, A. J. Haywood, Oxford University Press, 2010, ISBN 978-0-19-975418-2, ... the Khanate of Crimea, Khanate of Kazan, Khanate of Astrakhan and the Khanate of Sibir (Siberia) ...
सही उच्चारण
'ख़ानत' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
तुर्की-मंगोल
ख़ान (उपाधि)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मध्य एशिया
श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास
श्रेणी:मंगोल इतिहास