Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोहन आगाशे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोहन अगाशे Mohan Agashe.jpg मोहन अगाशे मोहन महादेव अगाशे y 1947 7 23 भोर,Oxford Reference बॉम्बे प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत पुणे अभिनेता, मनोचिकित्सक भारतीय डॉ मोहन महादेव आगाशे (जन्म 23 जुलाई 1947) एक भारतीय रंगमंच और फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक है। 1996 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।Awards and Honours https://web.archive.org/web/20071123183307/http://www.sangeetnatak.com/programmes_recognition%26honours_drama.html 23 November 2007 प्रारंभिक जीवन मोहन आगाशे का जन्म महाराष्ट्र के भोर में हुआ था। वह भोर में प्रारंभिक शिक्षा के बाद अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए पुणे आ गए। मोहन आगाशे ने बीबी जे मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस डिग्री के लिए अध्ययन किया। बाद में वह मनोचिकित्सा में स्नातकोत्तर पूरा करने के लिए कॉलेज वापस आए। उन्होंने डॉ डीएन नंदी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया जोकि देश में सबसे अच्छे मनोचिकित्सकों में से एक माने जाते हैं। पुणे में अपने मेडिकल कॉलेज के वर्षों के दौरान, उन्हें उत्पल दत्त द्वारा नाटक-कला के सम्पर्क में आये और उन्हें उससे प्यार हो गया।खान हिना मोहन आगाशे जीवनी https://www.worldblaze.in/mohan-agashe-wiki-net-worth-biography/ वर्ल्ड ब्लेज 5-08-2017 https://web.archive.org/web/20171224092319/http://www.worldblaze.in/mohan-agashe-wiki-net-worth-biography/ 24 दिसंबर 2017 dead करियर चिकित्सक मोहन आगाशे ने बीजे मेडिकल कॉलेज और पुणे में ससून अस्पताल में मनोचिकित्सा के अध्यापक के रूप में कार्य किया। अपने मेडिकल कैरियर के अलावा, उन्होंने नैदानिक मनोविज्ञान और मनोविज्ञान के क्षेत्र में भी काम किया। आगाशे ने पुणे के सरकारी अस्पताल में काम करने का विकल्प चुनकर अपना प्रारंभिक करियर शुरू किया था। उन्हें सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे में आयोजित भारतीय मनोवैज्ञानिक सोसाइटी के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आयोजन समिति की बैठकों की अध्यक्षता करने का सम्मान मिला। आगाशे, महाराष्ट्र मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के संस्थापक निदेशक है। उनके पढ़ाये छात्र भारत, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका में मनोचिकित्सक के रुप में प्रसिद्ध है। 1991 में पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ मानसिक स्वास्थ्य की स्थापना में भी आगशे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुणे, भारत में स्थित मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान में एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है। 1993 के लातूर भूकंप के बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने एक शोध परियोजना शुरू की थी, और आगाशे को घटना के मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव को समझने के लिए प्रमुख जांचकर्ता नियुक्त किया गया था। 1998 में, मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा और सेवा में सुधार करने के लिए आगाशे की परियोजना ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मानसिक शिक्षा पर एक नई नीति के गठन की शुरुआत की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा और सेवा पर महाराष्ट्र सरकार के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। आगाशे वर्तमान में थकान और कमजोरियों के सांस्कृतिक विकारों पर एक भारत-यूएस संयुक्त परियोजना के लिए मुख्य जाँचकर्ता हैं। अभिनय अगाशे का अभिनय के प्रति प्यार ने उन्हें अपने व्यस्त कार्यक्रम से नाटक में काम करने के लिये समय निकाल्ने मे मदद की। उन्होंने नाटकों में काम करके अभिनय में अपने करियर की शुरूआत की। अप्रैल 1997 में उन्हें भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे का महानिदेशक भी बनाया गया था, हालांकि 2002 उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।मोहन आगाशे ने एफटीआईआई के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया https://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/Mohan-Agashe-resigns-as-director-of-FTII/articleshow/3900506.cms मार्च 18, 2002 टाईम्स ऑफ इन्डिया फिल्मोग्राफी फ़िल्म अगाशे ने मुख्यत: मराठी और हिन्दी फ़िल्मो में काम किया है, इसके अलावा उन्होंने कुछ बंगाली, मलयाली और तमिल फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। टेलेविजन अग्निहोत्र - अप्पा के रूप में स्टार प्रवाह पर एका लग्नाची तिसीरी गोशाता - जी मराठी पर गुंटता हृदय है - ज़ी मराठी पर रुद्रम - ज़ी युवा पर पुरस्कार और नामांकन 1990: पद्मश्री 1996: मनोनीत: फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड त्रिमुर्ती (फिल्म) '' 2002: ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द फेड्रल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी 2004: गोएथे पदक सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0012881 श्रेणी:भारतीय अभिनेता श्रेणी:1947 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:पुणे के लोग