Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिकी क्रान्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमेरिकी क्रान्ति से आशय अठ्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में घटित घटनाओं से है जिसमें तेरह कालोनियाँ ब्रितानी साम्राज्य से आजाद होकर संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America / USA) के नाम से एक देश बना। इस क्रान्ति में सन १७७५ एवं १७८३ के बीच तेरह कालोनियाँ मिलकर ब्रितानी साम्राज्य के साथ सशस्त्र संग्राम में शामिल हुईं। इस संग्राम को 'क्रान्तिकारी युद्ध' या 'अमेरिका का स्वतन्त्रता संग्राम' कहते हैं। इस क्रान्ति के फलस्वरूप सन १७७६ में अमेरिका के स्वतन्त्रता की घोषणा की गयी एवं अन्ततः सन १७८१ के अक्टूबर माह में युद्ध के मैदान में क्रान्तिकारियों की विजय हुई। अमरीकी क्रान्ति १७७५ से १७८३ के दौरान जनरल जार्ज वाशिंगटन द्वारा अमरीकी सेना का नेतृत्व करते हुए की गयी थी। वाशिंगटन ने अमरीकन उपनिवेशों को एकीकृत करके संयुक्त राज्य अमरीका का वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। बाद में उन्हें १७८९ में अमरीका का पहला राष्ट्रपति चुना गया। १४ दिसम्बर १७९९ को वाशिंगटन की मृत्यु हो गयी। उन्हें वर्तमान अमरीका का राष्ट्र-निर्माता कहा जाता है। आज भी अमरीका में उनके ही नाम पर वाशिंगटन शहर है। मुख्यत: अमरीकी क्रान्ति सामाजिक, राजनीतिक व सैनिक क्रान्ति का मिला-जुला परिणाम था। == इन्हें भी देखें == रूसी क्रान्ति फ्रान्सीसी क्रान्ति == बाहरी कड़ियाँ == अमेरिका की स्वतन्त्रता का इतिहास The American Revolution "Military History of Revolution" essay by Richard Jensen with links to documents, maps, URLs American Independence Museum