Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शाडन्फ़्रॉएड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शाडन्फ़्रॉएड (जर्मन: Schadenfreude) दूसरे व्यक्तियों के दुख-तकलीफ़ों से आनंद पाने को कहते हैं। यह मूल रूप से जर्मन भाषा का एक शब्द है जो अंग्रेज़ी और बहुत सी अन्य भाषाओँ में प्रचलित हो चुका है, हालांकि हिंदी में इसका आम प्रयोग नहीं होता। शब्द की जड़ें "शाडन्फ़्रॉएड" दो जर्मन शब्दों के जोड़ से बना है, "शाडन" (schaden, यानि "हानि") और "फ़्रॉएड" (freude, यानि "ख़ुशी")। ध्यान दीजिये कि जर्मन और संस्कृत दोनों के हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार के सदस्य होने की वजह से इन दोनों के सजातीय शब्द संस्कृत में भी मौजूद हैं: "शाडन" का अर्थ "हानि" या "नुक़सान" होता है और इसका मिलता-जुलता संस्कृत सजातीय शब्द "क्षति" है। "फ़्रॉएड" की मूल जर्मन जड़ "फ़्री-" (fri-) है, जो संस्कृत के "प्रिय" शब्द की सजातीय है।An essay on friendship: Tradition of Germanic Love https://web.archive.org/web/20160305013658/http://hermes-ir.lib.hit-u.ac.jp/rs/bitstream/10086/8470/1/HJsoc0090100130.pdf 5 मार्च 2016 , Masahiko Takizawa, "... Fri-*, the root of friapwa, and Sanskrit priya (=dear, beloved) are thought to be etymologically cognate. The cognate words of fri-* in Germanic languages vary as follows. Freude (=pleasure) ..." इन्हें भी देखें जर्मन भाषा सजातीय शब्द सन्दर्भ 2 श्रेणी:जर्मन शब्द श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना