411 REFERENCE · Wikipedia
खरनाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खरनाद आयुर्वेद के एक प्राचीन आचार्य थे। इन्होंने वैद्यक शास्त्र की एक संहिता तैयार की थी। मूल रूप में वह आज उपलब्ध नहीं है। उसके अनेक उद्धरण टीका ग्रंथों में प्राप्त होते हैं। ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने अपनी संहिता चरक के टीकाकार भटार हरिशचंद्र से पूर्व रची थी। खरनाद संहिता का अधिकांश हेमाद्रि और अरुणदत्त के ग्रंथों में उपलब्ध होता है। गिरींद्रनाथ ने भी खरनाद के तीन योग उद्धृत किए हैं।
श्रेणी:आयुर्वेद
श्रेणी:आयुर्वेदाचार्य