411 REFERENCE · Wikipedia
सुरवरम सुधाकर रेड्डी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुरवरम सुधाकर रेड्डी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव थे। वह भारत की 12वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने तेलंगाना के नलगौंडा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 25 मार्च 1942 को हैदराबाद में जन्मे, उनकी शिक्षा नगरपालिका हाई स्कूल और कर्नल मेमोरियल हाई स्कूल कुरनूल में हुई। उन्होंने 1964 में उस्मानिया कॉलेज, कुरनूल से इतिहास में बीए किया और वर्ष 1967 में हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया।
जब वह 15 वर्ष के थे, तो वह आंध्र प्रदेश के कुरनूल में अपने स्कूल के लिए ब्लैकबोर्ड, चाक और किताबें मांगने वाले आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बने। आंदोलन फैल गया और कुरनूल के कई स्कूलों ने इसी तरह की मांग उठानी शुरू कर दी। रेड्डी को बाद में नलगोंडा संसदीय क्षेत्र से दो बार चुना गया था। कई जन संघर्षों के नेता, और व्यापक रूप से पार्टी के भीतर और बाहर उनकी प्रशंसा की गई।
उन्हें 31 मार्च 2012 को 21वीं पार्टी कांग्रेस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव के रूप में सेवा देने के लिए चुना गया था। उन्होंने पहले संसद के सदस्य रहते हुए श्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1942 में जन्मे लोग
श्रेणी:१२वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ