Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परवेज़ मुशर्रफ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

परवेज़ मुशर्रफ़ 10वें पाकिस्तान के राष्ट्रपति ur پرویز مشرف Pervez Musharraf 2004 (cropped).jpg मोहम्मद रफ़ीक तरार ज़फरुल्लाह खान जमालीचौधरी शुजात हुसेनशौकत अज़ीज़मुहम्मद मियां सूम्रो (Caretaker)यूसुफ रज़ा गिलानी मुहम्मद मियां सूम्रो (Acting) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री नवाज़ शरीफ़ राव सिकन्दर इकबाल ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग मुख्य कार्यकारी, पाकिस्तान नवाज़ शरीफ़ (प्रधानमंत्री) मुहम्मद रफीक़ तरार ज़फरुल्लाह खान जमाली (प्रधानमंत्री) 1943 8 11 y 2023 02 05 1943 08 11 बहरामपुरा बोदला, राजस्थान , [[ब्रिटिश भारत] पाकिस्तानी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) सेहबा मुशर्रफ़ 2 645 m (2013) Forman Christian CollegePakistan Military AcademyCommand and Staff CollegeNational Defence UniversityRoyal College of Defense "Cowboy", "Mush", "Palloo" पाक 1961–2007 10px30px जनरल Regiment of Artillery I CorpsXII CorpsSpecial Services GroupDG Military operations40th Army Division, Okara Indo-Pakistani War of 1965Indo-Pakistani War of 1971Siachen conflictKargil WarCivil war in Afghanistan (1996–2001)1999 Pakistani coup d'état2001–2002 India-Pakistan standoffWar in North-West Pakistan 22px|border Nishan-e-Imtiaz22px|border Tamgha-e-Basalat22px|border Imtiazi Sanad22px|border Order of al-Saud असिम रजा (दामाद) 20 जून 2001 18 अगस्त 2008 12 अक्टूबर 1999 21 नवम्बर 2002 12 अक्टूबर 1999 23 अक्टूबर 2002 Chairman of the Joint Chiefs of Staff Committee 8 अक्टूबर 1998 7 अक्टूबर 2001 जहांगीर करामत Aziz Khan Chief of Army Staff 6 अक्टूबर 1998 28 नवम्बर 2007 जहांगीर करामत असरफ परवेज कयानी परवेज़ मुशर्रफ़ (ur پرویز مشرف; 11 अगस्त 1943 – 5 फ़रवरी 2023) पाकिस्तान के दसवें राष्ट्रपति और सेना प्रमुख रह चुके थे। इन्होंने साल 1999 में नवाज़ शरीफ की लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलट कर पाकिस्तान की बागडोर संभाली और 20 जून, 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। 5 फरवरी 2023 को दुबई में निधन हो गया ।https://www.zoomnews.in/hi/news-detail/former-president-of-pakistan-pervez-musharraf-passed-away-was-ill-for-a-long-time.html पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हुआ निधन जूम न्यूज hi 2023-02-05 प्रारंभिक जीवन मुशर्रफ़ का जन्म राजस्थान के जिला श्री गंगानगर के गांव बहरमपुरा बोदला में हुआ था। जो सादुल शहर के समीप स्थित है। भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार कराची में जाकर बसा। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष अप्रैल से जून 1999 तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान मुशर्रफ़ ही पाकिस्तान के सेना-प्रमुख थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति अक्टूबर 1999 में नवाज़ शरीफ़ ने जब मुशर्रफ़ को उनके पद से हटाने की कोशिश की तो मुशर्रफ़ के प्रति वफ़ादार जनरलों ने शरीफ़ का ही तख्ता पलट करके सरकार पर कब्जा कर लिया। मई 2000 में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि पाकिस्तान में चुनाव कराए जाएं। मुशर्रफ़ ने जून 2001 में तत्कालीन राष्ट्रपति रफीक़ तरार को हटा दिया व खुद राष्ट्रपति बन गए। अप्रैल 2002 में उन्होंने राष्ट्रपति बने रहने के लिए जनमत-संग्रह कराया जिसका अधिकतर राजनैतिक दलों ने बहिष्कार किया। अक्टूबर 2002 में पाकिस्तान में चुनाव हुए जिसमें मुशर्रफ़ का समर्थन करने वाली मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमाल पार्टी को बहुमत मिला। इनकी सहायता से मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान के संविधान में कई परिवर्तन कराए जिनसे 1999 के तख्ता-पलट और मुशर्रफ़ के अन्य कई आदेशों को वैधानिक सम्मति मिल गई। {{तथ्य} मुशर्रफ़ के शासन के दौरान भारत पर उग्रवादी हमले बढ़े, लेकिन बाद में दोनों देशों के बीच शान्ति की बात-चीत भी आगे बढ़ी। 2005 में परेड पत्रिका ने मुशर्रफ़ को दुनिया के 10 सबसे बुरे तानाशाहों की सूची में शामिल किया। २४ नवम्बर २००७ को उन्होने सेना प्रमुख का पद त्याग दिया तथा असैन्य राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान के शासक के रूप में कार्यकाल के दौरान प्रमुख घटनाएं अमेरिका पर आतंकवादी हमला (9/11) 11 सितम्बर 2001 के हमले के बाद जब संयुक्त राज्य अमरीका ने अफ़गानिस्तान और इराक़ पर युद्ध शुरु किया तो मुशर्रफ़ ने अमेरिका का पूरा समर्थन किया। नवाब बुग्ती हत्याकांड नवाब अकबर खान बुगती पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक राष्ट्रवादी नेता थे जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। 2006 में बलूचिस्तान के कोहलू जिले में एक सैन्य कार्रवाई में अकबर बुगती और उनके कई सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी। इस अभियान का आदेश जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने दिया था जो तब देश के सैन्य प्रमुख और राष्ट्रपति दोनों थे। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/Akbar-Khan-Bugtis-son-Talal-doubles-bounty-on-Pervez-Musharraf-head/articleshow/26847103.cms बुगती के बेटे ने मुशर्रफ की हत्या पर इनाम दोगुना किया नवभारत टाईम्स 4 दिसम्बर 2013 5 दिसम्बर 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326184729/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/Akbar-Khan-Bugtis-son-Talal-doubles-bounty-on-Pervez-Musharraf-head/articleshow/26847103.cms dead आपातकाल मुशर्रफ ने पाकिस्तान में 2007 में आपातकाल लागू कर दिया। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/musharraf-treason-case-to-begin-a-letter-to-supreme-court/articleshow/26001436.cms मुशर्रफ पर राजद्रोह का केस शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को लेटर नवभारत टाईम्स 19 नवम्बर 2013 5 दिसम्बर 2013 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326190235/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/musharraf-treason-case-to-begin-a-letter-to-supreme-court/articleshow/26001436.cms dead बेनजीर भुट्टो की हत्या बेनजीर भुट्टो दिसम्बर 2007 में रावलपिंडी में एक चुनावी रैली के बाद एक आत्मघाती हमले में मारी गई। मुशर्रफ पर उन्हें जरूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराने के आरोप लगे। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pervez-musharraf-not-to-be-discharged-in-benazir-bhutto-murder-case/articleshow/23739125.cms बेनजीर केस से नहीं हटेगा मुशर्रफ का नाम नवभारत टाईम्स 8 अक्टूबर 2013 5 दिसम्बर 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326191749/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pervez-musharraf-not-to-be-discharged-in-benazir-bhutto-murder-case/articleshow/23739125.cms dead लाल मस्जिद पर हमला मुशर्रफ के आदेश पर 2007 में लाल मस्जिद पर सैन्य कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 90 धार्मिक विद्यार्थियों की मृत्यु हो गई थी। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pakistan-court-grants-musharraf-bail-to-be-released-from-house-arrest/articleshow/25223920.cms लाल मस्जिद मामले में मुशर्रफ को मिली जमानत नवभारत टाईम्स 4 नवम्बर 2013 2013 5 दिसम्बर 2013 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326184730/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pakistan-court-grants-musharraf-bail-to-be-released-from-house-arrest/articleshow/25223920.cms dead आगरा शिखर वार्ता भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आगरा में पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में मुलाकात की। इस मुलाकात का दोनों देशों के रिश्तों पर कोई खास असर नहीं पडा। शीर्ष न्यायाधीश की बर्खास्तगी 9 मार्च 2007 को उन्होंने शीर्ष न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी को जबरन पदमुक्त कर दिया। उनके इस कदम के बाद समूचे पाकिस्तान में वकीलों ने मुशर्रफ के खिलाफ आंदोलन कर दिया। शासन के अंत के बाद के प्रमुख घटनाक्रम मुशर्रफ का शासन समाप्त होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए देश छोड़ दिया। किंतु वापस आते ही उन पर कई मुकद्दमे चलाए गए और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुकद्दमे तथा गिरफ्तारी पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता अकबर खान बुगती की हत्या तथा लाल मस्जिद की करवाई के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/20578495.cms मुशर्रफ अरेस्ट, जुडिशल कस्टडी में भेजे गए नवभारत टाईम्स 13 जून 2013 5 दिसम्बर 2013 2013 अक्तूबर 2021 InternetArchiveBot http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/musharraf-arrested-in-pakistan-over-red-mosque-case/articleshow/23921061.cms लाल मस्जिद अभियान मामले में मुशर्रफ अरेस्ट नवभारत टाईम्स 10 अक्टूबर 2013 5 दिसम्बर 2013 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326184731/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/musharraf-arrested-in-pakistan-over-red-mosque-case/articleshow/23921061.cms dead http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/benazir-murder-case-court-adjourns-musharrafs-indictment-to-aug-20/articleshow/21657271.cms बेनजीर हत्या: मुशर्रफ करेंगे आरोपों का सामना नवभारत टाईम्स 6 अगस्त 2013 5 दिसम्बर 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326190234/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/benazir-murder-case-court-adjourns-musharrafs-indictment-to-aug-20/articleshow/21657271.cms dead 2007 में आपातकाल के दौरान जजों को हिरासत में लिए जाने के मामले में भी केस चलाया गया। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pak-anti-terrorism-court-extends-musharrafs-remand-by-14-days/articleshow/20126072.cms मुशर्रफ की हिरासत 14 दिन बढ़ी नवभारत टाईम्स 18 मई 2013 5 दिसम्बर 2013 26 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200326184727/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/pak-anti-terrorism-court-extends-musharrafs-remand-by-14-days/articleshow/20126072.cms dead 2013 में नवाज शरीफ सरकार ने उन पर राजद्रोह का मुकद्दमा शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया। पाकिस्तान में इस आरोप के सही साबित होने पर मृत्युदंड तक का प्रावधान है। सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तान के तानाशाह श्रेणी:पाकिस्तान श्रेणी:पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:1943 में जन्मे लोग श्रेणी:तख्तापलट करके सत्ता हासिल करने वाले नेता