Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूटीसी अंतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|विश्व के भिन्न स्थानों के यूटीसी (दिवालोक बचत समय नहीं दिखाए गए हैं) thumb|230px|अन्टार्कटिका दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है इसलिए उसके अलग-अलग हिस्सों के अलग-अलग यूटीसी अंतर निर्धारित हैं यूटीसी अंतर या सविस अंतर किसी भी स्थान के मानक समय के यूटीसी (समन्वयित विश्वव्यापी समय) से अंतर को बोलते हैं। मसलन किसी भी क्षण में भारत का मानक समय उस समय के यूटीसी से ५.५ घटे आगे होता है, इसलिए भारत का यूटीसी अंतर +५:३० बताया जाता है। दिवालोक बचत समय कुछ देशों में गर्मियों में हर रोज़ थोड़ा जल्दी होने वाले प्रकाश का प्रयोग राष्ट्रीय-स्तर पर उर्जा बचने के लिए किया जाता है। इसके लिए हर वर्ष में निर्धारित शुरूआती और अंतिम तिथियाँ तय करके उन दोनों के बीच पूरे राष्ट्र की घड़ियाँ एक घंटा आगे कर दी जाती है। इस से पूरे देश की दिनाचार्य लगभग एक घंटे पहले शुरू होती है और एक घंटे पहले ख़त्म होती है, यानि रात को बत्तियाँ इत्यादि एक घंटा कम प्रयोग होती हैं और उर्जा की बचत होती है। इस रीति को दिवालोक बचत समय (दि॰ब॰स॰, daylight saving time, डेलाईट सेविंग टाइम) कहा जाता है। जिन दिनों में किसी स्थान पर दि॰ब॰स॰ चालू हो वहाँ (केवल दि॰ब॰स॰ काल के लिए) यूटीसी अंतर में +१:०० जोड़ दिया जाता है। इस वजह से किसी भी समय मंडल में कुछ स्थान वर्ष में कुछ महीनों के लिए अपना यूटीसी अंतर बदल सकते हैं।Fluent Visual Basic, Rebecca M. Riordan, pp. 336, Sams Publishing, 2011, ISBN 978-0-13-290056-0, ... That's not exactly the same as a time zone, because different time zones can have the same offset from UTC, and the UTC offset of any location can change because of daylight savings time. But UTC offset does unambiguously identify a date and time, irrespective of location ... इन्हें भी देखें समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) समय मंडल दिवालोक बचत समय सन्दर्भ 2 श्रेणी:समय मंडल श्रेणी:समय