411 REFERENCE · Wikipedia
सक्रिय लेजर माध्यम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सक्रिय लेजर माध्यम या 'लेसन माध्यम' (active laser medium या gain medium या lasing medium) उस माध्यम को कहते हैं जो लेजर उत्पादन में प्रकाशीय लब्धि (optical gain) प्रदान करता है।
सक्रिय लेजर माध्यम के कुछ उदाहरण:
क्रिस्टल : नियोडिमिअम, येट्रिअम और एर्बिअम आदि विरल मृदा तत्त्वों से डॉप किये हुए क्रिस्टल
काच : सिलिकेट या फॉस्फेट काच जिसमें लेजर-सक्रिय आयन मिश्रित हों,
गैस : हिलियम और नियॉन गैसों का मिश्रण, नाइट्रोजन, आर्गान, कार्बन मोनो आक्साइड आदि
अर्धचालक : गैलियम आर्सेनाइट, इन्डियम गैलियम आर्सेनाइट (InGaAs), या गैलियम नाइट्राइड
द्रव : रंजक (डाई) मिश्रित द्रव 'डाई लेजर' के लिये प्रयुक्त होते हैं।
श्रेणी:लेजर