Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विष्णुदत्त शुक्ल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंडित विष्णुदत्त शुक्ल (1885 - 1920 के बाद) हिंदी पत्रकार, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।हिंदी पत्रकारिता की साहित्यिक पृष्ठिका 1919 में उन्होंने पं० माधवराव सप्रे के साथ जबलपुर से प्रसिद्ध समाचार पत्र 'कर्मवीर' के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे हिंदी साहित्य के एक उत्कृष्ट विद्वान भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के प्रसार में सक्रिय योगदान दिया। वे एक उत्साही स्वतंत्रता सेनानी थे जो देशप्रेम के कारण जेल भी गए।मध्य प्रदेश में असहयोग आन्दोलन, भाग-१ उनकी प्रसिद्ध प्रकाशित पुस्तकों में 'पत्रकार-कला' (१९२०) और 'सभा-विधान' शामिल हैं। जीवनी विष्णुदत्त शुक्ल का जन्म संयुक्त प्रान्त (अब उत्तर प्रदेश) के उन्नाव जिले के कर्नाईपुर गाँव में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा उन्नाव और वाराणसी के काशी विद्यापीठ में हुई, जहाँ वे आचार्य जे. बी. कृपलानी और डॉ० संपूर्णानन्द जैसे दिग्गजों के संपर्क में आए। सन १९२० में अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के पटना में हुए अधिवेशन के वे सभापति थे। कृतियाँ पत्रकार-कला (१९२०)पत्रकार-कला सभा-विधान गङ्गासागरीयम्‌ गङ्गासागरीयम्‌’ महाकाव्य में अलंकार प्रयोग कपिलायतनतीर्थमाहात्म्य कपिलायतनतीर्थमाहात्म्य बाहरी कड़ियाँ सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी पत्रकार