411 REFERENCE · Wikipedia
नरेन्द्र मोहन सेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नरेन्द्र मोहन सेन (13 अगस्त 1887 – 23 जनवरी 1961) अनुशीलन समिति से जुड़े एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। वे स्वदेशी आंदोलन के समय ब्रिटिश विरोधी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में सम्मिलित हुए थे।
17 साल की उम्र में, ढाका मेडिकल स्कूल में पढ़ते समय, वे अपने बचपन के शिक्षक पुलिन बिहारी दास के प्रभाव में अनुशीलन समिति में शामिल हो गए। 1910 में जब पुलिन दास को गिरफ्तार किया गया, तब वे पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे थे। 1920 के दशक में जब यदुगोपाल मुखोपाध्याय के नेतृत्व वाले युगान्तर और अनुशीलन समिति के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था, उस समय नरेन्द्र मोहन ने दोनों दलों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्हें 1925 में ढाका शहर में गिरफ्तार किया गया था। रामकृष्ण मिशन के रांची टीबी अस्पताल की स्थापना और संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।
== सन्दर्भ ==