Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोकाइदो शिनकान्सेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Shinkansen jre.svg 25 Series-N700a-Mt.Fuji.jpg 300 px तोकाइदो शिंकानसेन फ़ूजी पर्वत के पास से गुज़रती हुई। तोकाइदो शिनकान्सेन (जापानी: 東海道新幹線, Tōkaidō Shinkansen) जापान की शिनकान्सेन तीव्रगामी रेल प्रणाली का एक मार्ग है। १९६४ से संचालित यह विश्व की प्रथम उच्चगति रेल लाइन है। ५१५ किमी लंबा यह मार्ग जापान की राजधानी टोक्यो को ओसाका शहर से जोड़ता है। सन्यो शिनकान्सेन मार्ग के माध्यम से टोक्यो से सीधे फुकुओका तक यात्रा संभव है। इतिहास द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जापान की तीव्र आर्थिक प्रगति से संकीर्ण गेज रेलवे अपर्याप्त हो गया। १९५० के दशक में टोक्यो-कोबे के बीच तोकाइदो मुख्य मार्ग पूरी क्षमता से चल रहा था। जापान रेलवे के अध्यक्ष शिन्जी सोगो ने मानक गेज तीव्रगति रेल की अवधारणा को अपनाया। अप्रैल १९५९ में टोक्यो-ओसाका खंड का निर्माण शुरू हुआ। २०,००० करोड़ येन के अनुमानित बजट के विपरीत वास्तविक लागत ४०,००० करोड़ येन रही। १ अक्टूबर १९६४ को (१९६४ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से १० दिन पूर्व) पहली शिनकान्सेन ने ५१५ किमी टोक्यो-ओसाका दूरी ४ घंटे में पूरी की, जबकि सामान्य रेल को ६ घंटे ४० मिनट लगते थे। १९६५ तक यह समय घटकर ३ घंटे १० मिनट हो गया। तोकाइदो शिनकान्सेन ने दोनों शहरों के बीच परिवहन क्रांति ला दी, जिससे व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिला। समयनिष्ठ, तीव्र व आरामदायक सेवा ने इसे अत्यंत लोकप्रिय बनाया - प्रारंभिक तीन वर्षों में ही १० करोड़ यात्रियों ने इसका उपयोग किया। २०१४ में (अपनी ५०वीं वर्षगांठ पर) इसकी दैनिक यात्री संख्या ३.९१ लाख थी। प्रमुख शहर तोकाइदो शिनकान्सेन मार्ग आठ प्रान्तों: टोक्यो, कानागावा, शिज़ुओका, आइची, शिगा, गिफ़ू, क्योटो और ओसाका से गुज़रता है। यह टोक्यो को निम्न प्रमुख शहरों से जोड़ता है: योकोहामा शिज़ुओका हमामात्सू तोयोहाशी नागोया क्योटो ओसाका रोलिंग स्टॉक वर्तमान में १६ डिब्बों वाली N700 श्रृंखला की ट्रेनें संचालित होती हैं। इनकी अधिकतम गति ३०० किमी/घंटा (१८६ मील/घंटा) है और वक्रों पर २७० किमी/घंटा (१६८ मील/घंटा) की गति से चल सकती हैं। नोज़ोमी सेवा टोक्यो-ओसाका की यात्रा मात्र २ घंटे २२ मिनट में पूरी करती है। बाहरी संबंध (अंग्रेज़ी में) मध्य जापान रेलवे कंपनी की जालस्थल