411 REFERENCE · Wikipedia
क्यानाइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काइआनाइट (Kyanite) नेसोसिलिकेट (Nesosilicate) Kyanite_crystals.jpg 260px Al2SiO5 9.AF.15 Triclinic Pinacoidal (1) (same H-M symbol) P1 a = 7.1262(12) Å b = 7.852(10) Å c = 5.5724(10) Å α = 89.99(2)°, β = 101.11(2)° γ = 106.03(1)°; Z = 4 Blue, white, rarely green, light gray to gray, rarely yellow, pink, orange, and black, can be zoned Columnar; fibrous; bladed Lamellar on {100} [100] perfect [010] imperfect with 79° angle between Splintery Brittle 4.5-5 parallel to one axis 6.5-7 perpendicular to that axis Vitreous to white nα = 1.712 - 1.718 nβ = 1.720 - 1.725 nγ = 1.727 - 1.734 Biaxial (-) Trichroic, colorless to pale blue to blue 78°-83° White 3.53 - 3.65 measured; 3.67 calculated Transparent to translucent http://www.handbookofmineralogy.com/pdfs/kyanite.pdf Kyanite 2001 Handbook of Mineralogy 2018-01-01 https://web.archive.org/web/20190508113856/http://www.handbookofmineralogy.com/pdfs/kyanite.pdf 8 मई 2019 livehttp://www.mindat.org/min-2303.html Kyanite MinDat 2013-06-14 https://web.archive.org/web/20120803151804/http://www.mindat.org/min-2303.html 3 अगस्त 2012 live http://webmineral.com/data/Kyanite.shtml Kyanite Mineral Data Webmineral.com 2013-06-14 https://web.archive.org/web/20200119082058/http://webmineral.com/data/Kyanite.shtml 19 जनवरी 2020 live
काइआनाइट (Kyanite) अथवा साइआनाइट (Cyanite) एक खनिज है जो प्राय: ऐल्यूमिनियम सिलिकेट (Al2SiO5) है। यह नीले चिपट त्रिप्रवणिक (triclinic) मणिभों और मणिभ समुदाय के रूप में प्राप्त होता है। इसके निक्षेप सिंहभूमि जिले के उत्तरी भाग में खर्सवान में लप्साबुरू नामक स्थान पर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त बाडिया, बाकरा, उपेरबेदा, मोहनपुर, उपारसोली आदि में भी इसका खनन किया जाता है। लप्साबुरू के काइआनाइट निक्षेप संसार के सर्वाधिक विशाल निक्षेप हैं। उड़ीसा में बोनाई तथा ढेनकनाल आदि स्थानों में काइआनाइट के कुछ लघु निक्षेप मिले हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले तथा मध्य प्रदेश के भंडारा जिले में काइआनाइट युक्त कुछ शिलाएँ प्राप्त हुई हैं। खर्सवान, सरायकेला, घाटशिला (झारखंड) तथा मैसूर के निक्षेपों में आजकल खनन कार्य किया जा रहा है।
भारत से इंग्लैंड, अमरीका, बेल्जियम तथा जर्मनी आदि देशों को काइआनाइट भेजा जाता है। गत वर्षों से भारत में भी तापरोधी उपकरणों में इसका उपयोग होने लगा है, जिससे भविष्य में देश की आंतरिक माँग में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। काइआनाइट में अनेक गुण होने के कारण इसका उपयोग तापरोधक के अतिरिक्त सीमेंट तथा मिट्टी के बरतनों, गैस तथा तेल के तंदूरों (ovens), वकभांडों (retorts), घरियों (cruclbles) अपवारित भट्ठियों (muffle furnaces) तथा अनेक प्रकार के छोटे-छोटे उद्योगों में किया जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Mineral Galleries
श्रेणी:अलुमिनियम के खनिज